अमेठी मे खेत से लौट रहे किसान की निर्मम हत्या, चार नामजद पर मुकदमा दर्ज
अमेठी।खेत से घर लौट रहे एक किसान की घात लगाकर हत्या कर दी गई। घटना भदौर गांव की बताई जा रही है, जहां पहले से घात लगाए बैठे हमलावरों ने किसान पर धारदार हथियारों और डंडों से हमला कर दिया। गंभीर चोटों के कारण किसान की मौके पर ही मौत हो गई।
घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई।प्राप्त जानकारी के अनुसार मुसाफिरखाना कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत भददौर गांव निवासी रामकरन (40) पुत्र स्वर्गीय राम नरेश रविवार रात करीब 11:30 बजे आवारा पशुओं से खेतों की रखवाली कर अपने घर वापस आ रहा था तभी रास्ते में घात लगाकर बैठे कुछ लोगों के द्वारा धारदार हथियार से हमला कर बड़ी ही बेरहमी से रामकरन को मौत के घाट उतार दिया गया । घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई और आवश्यक वैधानिक कार्रवाई में जुट गई।मुसाफिर खाना कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक विवेक कुमार सिंह ने सोमवार को बताया कि जमीनी विवाद में यह हत्या हुई है। पुलिस ने मृतक की लाश को कब्जे में लेकर पंचायतनामा भरते हुए पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों की तहरीर पर मृतक के भाई और भतीजे के खिलाफ नाम जद मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस सभी हमरावरों की तलाश कर रही है जल्दी ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।






Total Users : 1212321
Total views : 5520468