
बाबतपुर/वाराणसी। दिल्ली प्रदेश की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता शनिवार को वाराणसी पहुंचीं। बाबतपुर स्थित लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।
स्वागत करने वालों में उत्तर प्रदेश सरकार के स्वतंत्र प्रभार मंत्री रविंद्र जायसवाल, भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष अशोक चौरसिया, महानगर अध्यक्ष प्रदीप आग्रहरी, भाजपा जिला अध्यक्ष राम सकल पटेल, अपराजिता सोनकर, नम्रता चौरसिया, आयुषी श्रीमाली, कुसुम पटेल, विनीता सिंह, उत्तम ओझा, विपिन पाठक, सुनीता सिंह सहित अनेक भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
इस अवसर पर भाजपा के प्रोटोकॉल प्रभारी एवं भाजपा किसान मोर्चा काशी प्रांत के क्षेत्र उपाध्यक्ष शैलेश पाण्डेय ने भी मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। एयरपोर्ट परिसर में पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार अभिनंदन किया।






Total Users : 1212321
Total views : 5520468