
भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेश मौर्य ने केंद्रीय नेतृत्व से की भेंट,लिया आशीर्वाद
भाजपा केंद्रीय कार्यालय पहुंचकर राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ एवं राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह से लिया आशीर्वाद
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेश मौर्य ने नई दिल्ली स्थित भाजपा के केंद्रीय कार्यालय पहुंचकर पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ एवं राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह से शिष्टाचार भेंट की और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।मुलाकात के दौरान सुरेश मौर्य ने शीर्ष नेतृत्व द्वारा उन पर जताए गए विश्वास के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पार्टी का शीर्ष नेतृत्व जो भी दिशा-निर्देश देगा, उसी दिशा में पूरी निष्ठा, समर्पण और प्रतिबद्धता के साथ कार्य किया जाएगा।सुरेश मौर्य ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं की पार्टी है और संगठन की मजबूती तथा जनसेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए वे प्रदेश में संगठनात्मक कार्यों को और गति देने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए संगठन निरंतर कार्य कर रहा है। सुरेश मौर्य ने विश्वास व्यक्त किया कि केंद्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व के मार्गदर्शन में भाजपा उत्तर प्रदेश में संगठन को और अधिक मजबूत करने तथा जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने के लिए निरंतर कार्य किया जायेगा।







Total Users : 1210549
Total views : 5516928