भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेश मौर्य का जनपद में भव्य स्वागत

अमेठी। भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेश मौर्य का जनपद आगमन पर पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। जिला पंचायत अध्यक्ष एवं उद्योगपति राजेश कुमार अग्रहरि उर्फ राजेश मसाला के नेतृत्व में उनका फूल-मालाओं और अंगवस्त्र भेंट कर अभिनंदन किया गया।
अमेठी पहुंचने पर सुरेश मौर्य का कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया और उन्हें पार्टी कार्यालय तक लेकर पहुंचे। वहां आयोजित स्वागत समारोह में बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान प्रदेशव्यापी वृक्षारोपण अभियान के अंतर्गत पौधरोपण भी किया गया और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।इस अवसर पर सुरेश मौर्य ने कहा कि उत्तर प्रदेश में बड़े पैमाने पर वृक्षारोपण अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण और जल संरक्षण समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है तथा प्रत्येक व्यक्ति को अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी सुरक्षा का संकल्प लेना चाहिए।

उन्होंने आगामी 2027 विधानसभा चुनाव का उल्लेख करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी पूरी मजबूती के साथ चुनाव मैदान में उतरेगी और जनता के सहयोग से पुनः सरकार बनाएगी। उन्होंने विश्वास जताया कि प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों के कारण जनता का भरोसा भाजपा के साथ लगातार मजबूत हुआ है।
जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश कुमार अग्रहरि उर्फ राजेश मसाला ने कहा कि केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार जनता के हित में निरंतर कार्य कर रही है। सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के हर वर्ग तक पहुंच रहा है और यही जनता का विश्वास आगामी चुनाव में भाजपा की जीत का आधार बनेगा।कार्यक्रम में देवनारायण तिवारी,पूर्व प्रमुख घनश्याम चौरसिया अजय विश्वकर्मा अंजू कसौधन अध्यक्ष, नगर पंचायत अमेठी फूलचंद कसौधन, चंद्रकेश यादव सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता मौजूद रहे।







Total Users : 1210549
Total views : 5516928