अमेठी में ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना मुसाफिरखाना पुलिस में वांछित व 25 हजार का इनामी अभियुक्त रामकुमार यादव पुत्र छोटेलाल यादव निवासी पूरे शिवगुलाम मजरे भनौली थाना मुसाफिरखाना अमेठी को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है।
पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त रामकुमार यादव के विरुद्ध अमेठी व सुलतानपुर जिले में कुल मिलाकर 7 मुकदमे गंभीर धाराओं में दर्ज हैं जिसमें अमेठी की मुसाफिरखाना थाने में यूपी गैंगस्टर एक्ट में वांछित व एसपी अमेठी द्वारा उसकी गिरफ्तारी पर 25 हजार का इनाम घोषित किया गया था।
पुलिस ने बताया कि गिऱफ्तार अभियुक्त एक शातिर अपराधी है जिसके विरुद्ध जनपद सुलतानपुर व जनपद अमेठी के विभिन्न थानो पर चोरी, मारपीट, दुष्कर्म, आर्म्स एक्ट, पॉक्सो एक्ट व अन्य गंभीर धाराओं में अभियोग पंजीकृत है । गिरफ्तारी के संबंध में थाना मुसाफिरखाना पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की जा रही है।







Total Users : 1210549
Total views : 5516928