अमेठी पुलिस को अमेठी कोतवाली क्षेत्र के रणवीर नगर में बीती 1 जुलाई को गांव के बाहर खेत के किनारे एक 19 साल की युवती का शव मिलने की सूचना के बाद घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने पहले शव को कब्जे में लिया फिर उसकी पहचान कराने में जुट गई। युवती की हत्या की सूचना पर कई गांवों के लोग भी मौके पर पहुंच गए। मृतका की पहचान गांव की ही युवती काजल सिंह के रूप में हुई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज मृतका के पिता की तहरीर पर प्रतापगढ़ जिले के उदयपुर थाना क्षेत्र के रेहुआ लालगंज निवासी अरविंद सिंह व दो अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया।

घटनास्थल का मुआयना एसपी अमेठी सरवण टी ने भी एएसपी व सीओ अमेठी के साथ करते हुए अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की 10 टीमें बनाकर उसे हर हाल में शीघ्र गिरफ्तारी के आदेश दे दिए। पुलिस ने अपना काम शुरू किया और 3 जुलाई को दिल्ली से अरविंद सिंह को गिरफ्तार कर अमेठी ले आई।
पुलिस की पूछताछ में अरविंद सिंह ने बताया कि इंस्टाग्राम अकाउंट पर लगभग ढाई साल से उसका प्रेम प्रसंग काजल सिंह के साथ चल रहा था। एक जुलाई को उसने काजल को फोन कर बताया था कि उससे मिलने वह उसके गांव आ रहा है। अरविंद ने बताया कि जब वह गांव के बाहर पहुंचा तो काजल को फोनकर बुलाया था। थोड़ी देर में काजल उससे मिलने आ गई। दोनों ने काफी देर तक बातचीत की। इसके बाद वह काजल को अपने साथ चलने के लिए कहने लगा जिस पर काजल ने साथ जाने से इनकार कर दिया। उसने जितनी बार साथ चलने के लिए कहा काजल हर बार इनकार कर दे रही थी। तभी उसे गुस्सा आया और काजल की गला दबाकर हत्या कर दी और शव को खेत के मेड़ के किनारे झाड़ियों से ढंक कर उसका नोकिया का मोबाइल लेकर वापस दिल्ली भाग निकला।
वहीं अपुष्ट सूत्रों के अनुसार कि काजल और अरविंद के प्रेम संबंध के बारे में काजल के घर वाले भी जानते थे तभी मृतका के पिता ने अरविंद से खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराया था। सूत्रों ने तो यहां तक बताया कि अरविंद जब दिल्ली से अमेठी पहुंचा था तो काजल के ही भाई ने आकर उसे रिसीव किया था और घर ले गया था जहां से दोनों बातचीत करते हुए खेतों की तरफ गए थे जहां पर अरविंद ने वहीं से साथ चलने की जिद की थी लेकिन उस समय काजल सिंह साथ जाने से इनकार कर दिया था।
सूत्रों ने यहां तक बताया कि काजल मोबाइल से रील बनाकर इंस्टग्राम व फेसबुक पर डालती थी। उसी इंस्टाग्राम पर रील देखकर अरविंद सिंह और काजल सिंह के बीच बातचीत शुरू होकर मामला प्यार में बदल गया था। इसके बाद खेतों की तरफ मुलाकात के दौरान आपसी विवाद हुआ और तैश में आकर अरविंद ने काजल की गला दबाकर हत्या कर दी और शव के ऊपर झाल झंखाड़ रखकर उसका मोबाइल लेकर वापस फिर दिल्ली भाग गया था जहां से पुलिस ने उसे गिरफ्तार घटना के तीसरे दिन गिरफ्तार कर लिया था।
इस हत्याकांड का सफल खुलासा करने वाली पुलिस टीम को पुलिस अधीक्षक सर्वरण टी. ने 25 हजार रुपये के पुरस्कार की घोषणा की है।







Total Users : 1210549
Total views : 5516928