
अमेठी/नई दिल्ली। भाजपा अमेठी के जिला कार्यसमिति सदस्य अजय विश्वकर्मा ने बुधवार को नई दिल्ली स्थित शासकीय आवास पर केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग राज्य मंत्री अजय टम्टा से शिष्टाचार भेंट की।
भेंट के दौरान अजय विश्वकर्मा ने समाज से जुड़ी विभिन्न समस्याओं एवं जनहित के मुद्दों से केंद्रीय राज्यमंत्री को अवगत कराया। उन्होंने क्षेत्र के विकास और आमजन की समस्याओं के समाधान के संबंध में भी चर्चा की।केंद्रीय राज्यमंत्री अजय टम्टा ने उनकी बातों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विषयों पर यथासंभव आवश्यक कार्रवाई एवं सकारात्मक पहल का भरोसा दिलाया।अजय विश्वकर्मा ने केंद्रीय राज्यमंत्री का समय देने और आत्मीय स्वागत के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समाज और क्षेत्र के विकास के लिए वे निरंतर प्रयासरत रहेंगे।






Total Users : 1212325
Total views : 5520473