
कानपुर देहात।जनपद में पुलिस व्यवस्था को प्रभावी बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक श्रीमती श्रद्धा नरेंद्र पांडे ने पुलिस विभाग में बड़े पैमाने पर फेरबदल किया है। इस तबादला सूची में क्षेत्राधिकारी, थाना प्रभारीगण, चौकी प्रभारी और उप निरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है। सिकंदरा क्षेत्राधिकारी प्रिया सिंह का स्थानांतरण होने के कारण उनकी जगह अब सौरभ वर्मा को सिकंदरा सर्किल की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं क्षेत्राधिकारी संजय गुप्ता को डेरापुर का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। छह थाना प्रभारियों के कार्यक्षेत्र भी बदले गए हैं। महेश कुमार दुबे को बरौर से अमराहट थाना प्रभारी जबकि राहुल कुमार को अमराहट से हटाकर बरौर थाने की कमान सौंपी गई है। सनत कुमार को राजपुर से गजनेर और सूर्य प्रताप शाही को गजनेर से राजपुर भेजा गया है। रीना गौतम को मूसानगर थाना प्रभारी से प्रभारी निरीक्षक एएचटी बनाया गया है। अमिता वर्मा को मूसानगर थाना प्रभारी की जिम्मेदारी मिली है।






Total Users : 1212325
Total views : 5520473