सहारा जीवन न्यूज
अमेठी। जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान “ऑपरेशन चक्रव्यूह” के तहत थाना पीपरपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। हत्या के मामले में वांछित चल रहे 25 हजार रुपये के इनामिया अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। अभियुक्त के कब्जे से एक देशी पिस्टल, एक खोखा कारतूस तथा दो जिंदा कारतूस (32 बोर) बरामद किए गए हैं।
पुलिस अधीक्षक सरवणन टी के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक ज्ञानेन्द्र कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में जनपद में अपराधियों की धरपकड़ के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में क्षेत्राधिकारी अमेठी मनोज कुमार मिश्र के नेतृत्व में थाना पीपरपुर पुलिस टीम ने चेकिंग अभियान के दौरान आरोपी को गिरफ्तार किया।गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान सचिन पाण्डे
य उर्फ नागेन्द्र पाण्डेय पुत्र स्वर्गीय राजनारायण पाण्डेय निवासी ग्राम गौरामाफी थाना आसपुर देवसरा जनपद प्रतापगढ़ के रूप में हुई है। अभियुक्त की उम्र करीब 20 वर्ष बताई जा रही है। वह थाना पीपरपुर में दर्ज मु0अ0सं0 45/26 धारा 103(1) बीएनएस के तहत हत्या के मामले में वांछित चल रहा था और घटना के बाद से फरार था। उसकी गिरफ्तारी पर पुलिस अधीक्षक अमेठी द्वारा 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था।पुलिस द्वारा की गई तलाशी में अभियुक्त के पास से एक अवैध देशी पिस्टल, एक खोखा कारतूस एवं दो जिंदा कारतूस बरामद हुए। बरामदगी के आधार पर मामले में धारा 3/25 आर्म्स एक्ट की बढ़ोत्तरी भी की गई है।पुलिस ने बताया कि अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। अमेठी पुलिस की इस कार्रवाई को अपराध नियंत्रण अभियान में महत्वपूर्ण सफलता माना जा रहा है।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम प्रभारी निरीक्षक अरुण कुमार मिश्रा, थाना पीपरपुर निरीक्षक रामचेत यादव कांस्टेबल उदित यादव कांस्टेबल सत्यम प्रजापति







Total Users : 1210549
Total views : 5516928