अमेठी के पीपरपुर थाना क्षेत्र के खानापुर गांव में शुक्रवार को लगभग साढ़े बारह बजे दिनदहाड़े पिस्टल से गोली मारकर युवक की हत्या से बढ़े आक्रोश से पुलिस के हाथ पांव फूल गए है। युवक का शव सुल्तानपुर से पीएम होकर जब उसके घर पहुंचा तो मृतक दीपक मिश्रा के परिजन हत्यारोपियों की गिरफ्तारी के बाद ही अंतिम संस्कार करने पर अड़ गए। परिजनों की द्वारा मृतक का अंतिम संस्कार नहीं किए जाने की बात जैसे ही पुलिस अधिकारियों तक पहुंची, की अनहोनी की आशंका के चलते बड़ी संख्या में पुलिस बल वहां तैनात कर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई। परिजन हत्यारों के एनकाउंटर किए जाने की मांग कर रहे थे।
मृतक दीपक मिश्रा के चचेरे भाई प्रदीप मिश्रा की तहरीर पर ग्राम प्रधान श्रीकांत मिश्रा और सचिन पाण्डेय के विरुद्ध नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। परिजनों का आरोप है कि घटना के दौरान मौके पर मौजूद रहे और चश्मदीद बालेंद्र ने बयान दिया है, उसके बाद पुलिस ने उसे पूछताछ के लिए हिरासत में ले गई जिसे बाद में छोड़ दिया गया। बालेंद्र के बयान के आधार आरोपियों की गिरफ्तारी तत्काल होनी चाहिए थी लेकिन पुलिस अभी सिर्फ पूछताछ तक ही सीमित रह गई है।
मृतक की मां सीता देवी और अन्य परिजन मांग कर रहे हैं कि बालेंद्र शुक्ला को दोबारा हिरासत में लेकर कड़ी पूछताछ की जाए तथा दोनों नामजद आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार कर जेल भेजा जाए। इसी मांग को लेकर परिवार और ग्रामीण अंतिम संस्कार टालकर धरने जैसी स्थिति में डटे रहे तो वहीं पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है और जल्द ही गिरफ्तारी की जाएगी। गांव में एहतियातन पुलिस बल तैनात कर स्थिति पर नजर रखी जा रही है। हालांकि इन आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एसपी ने 5 टीमें शुक्रवार को बनाकर शीघ्र गिरफ्तारी के आदेश दे चुके हैं।







Total Users : 1210549
Total views : 5516928