सहारा जीवन न्यूज 
अयोध्या l रामनगरी अयोध्या में पहली बार चक्रवर्ती महाराजा दशरथ महोत्सव का भव्य आगाज मंगलवार को भूमि पूजन के साथ हो गया। कार्यक्रम का आयोजन बूथ नंबर-4 स्थित होली अवध होटल के सामने मैदान में किया गया, जहां मुख्य अतिथि के रूप में समाजसेवी संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेश यादव मौजूद रहे भूमि पूजन के बाद सुरेश यादव ने कहा कि महाराज दशरथ महोत्सव सनातन धर्म के प्रचार-प्रसार के लिए एक सार्थक पहल है। उन्होंने बताया कि यह महोत्सव 28 अप्रैल से शुरू होकर 22 मई तक चलेगा, जिसमें महाराज दशरथ के सिद्धांतों और उनके आदर्श चरित्र को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा महोत्सव समिति के अध्यक्ष शेखर तिवारी ने कहा कि अयोध्या में इस तरह का आयोजन पहली बार हो रहा है। उन्होंने बताया कि मंच के माध्यम से महाराज दशरथ के जीवन और चरित्र का चित्रण किया जाएगा। साथ ही 1 मई को भव्य शोभा यात्रा भी निकाली जाएगी, जो महोत्सव का मुख्य आकर्षण होगी। उन्होंने आगे बताया कि इस आयोजन के दौरान देश के लिए शहीद हुए सैनिकों, समाजसेवियों एवं विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले लोगों को सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम में बॉलीवुड, भोजपुरी और अवधी के कलाकारों को भी आमंत्रित किया गया है, जो अलग-अलग दिनों में अपनी प्रस्तुतियां देंगे सनातन रक्षक संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकुंद माधव त्रिपाठी ने कहा कि सुरेश यादव अगर सनातन की बात कर रहे हैं तो हम सब उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलेंगे महाराजा दशरथ महोत्सव में यह भव्य आयोजन होना है आप सभी से अपील भारी संख्या में पहुंचे महोत्सव में महोत्सव को बनाए सफल l इस अवसर पर महामंत्री संतोष मिश्रा, प्रबंधक अरुण मिश्रा, महासचिव आशुतोष मिश्रा, उपाध्यक्ष ब्रह्मदेव सिंह, शैलेंद्र मिश्रा, अवधेश शुक्ला, सलाहकार रिजवी, कपिल पांडेय, मीडिया प्रभारी समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने महोत्सव को सफल बनाने का संकल्प लिया।







Total Users : 1210549
Total views : 5516928