सहारा जीवन न्यूज 
गोण्डा। यूपी बोर्ड द्वारा घोषित हाई स्कूल इंटरमीडिएट परीक्षा परिणाम में ए जी हाशमी बालिका इंटर कॉलेज में इंटरमीडिएट के मोहम्मद हसनैन खान ने 84% अंक के साथ कॉलेज टॉप किया, तो वहीं रघुराज यादव ने 82% अंक के साथ द्वितीय, तथा पुष्पा देवी 75% अंक के साथ तृतीय स्थान पर रहीं l हाई स्कूल बोर्ड परीक्षा में सनी अग्रहरि 86.5% अंक के साथ कॉलेज में प्रथम स्थान, सुमैया फातिमा 83.66% अंक के साथ द्वितीय स्थान तथा अवधेश कुमार 83.5% अंक के साथ तृतीय स्थान पर रहे l कॉलेज की छात्र-छात्राओं ने अपनी सफलता का श्रेय अपने गुरुजनों और माता-पिता को दिया है l कॉलेज के प्रधानाचार्य निसार अहमद खान ने छात्र छात्राओं की सफलता पर उनको बधाई दी और उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।







Total Users : 1210549
Total views : 5516928