प्रतापगढ़ का गैंगस्टर व 13 मुकदमे में वांछित बदमाश निकला बकरी चोर,  चोरी की 2 बकरियों के साथ दो गिरफ़्तार

SHARE:

अमेठी पुलिस को उस समय एक बड़ी सफलता हाथ लगी जब अमेठी और प्रतापगढ़ के बॉर्डर का रहने वाला गैंगस्टर व 13 मुकदमों में वांछित चल रहा बदमाश अपने साथी के साथ चोरी की 2 बकरियों के साथ कोतवाली पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस ने बताया कि अमेठी कोतवाली पुलिस क्षेत्र में संदिग्धों की तलाश/वांछित में थी तभी मुखबिर की सूचना के आधार पर मोटरसाइकिल सवार अभियुक्तों अंसार उर्फ चितऊ उर्फ समीर पुत्र नासिर अली उर्फ खूंटी निवासी ग्राम भैंसना थाना सांगीपुर जनपद प्रतापगढ़ व नफीस पुत्र सफीक निवासी निवासी ग्राम अठेहा थाना उदयपुर जिला प्रतापगढ़ को गिरफ्तार किया गया।

उक्त अभियुक्त उपर्युक्त मोटरसाइकिल पर 02 बकरियां बांधे हुये थे जिसके संबंध में गिरफ्तार अभियुक्तों द्वारा पूछताछ में बताया गया कि इनमें से 01 बकरी करीब 03 माह पहले ग्राम खजुरी व 01 बकरी 03-04 दिन पहले ग्राम गिरधर शाह कोरारी से चोरी की गई थी जिसके संबंध में थाना अमेठी पर अभियोग पंजीकृत किये गये थे । मोटरसाइकिल के कागजात मांगने पर दिखा न सके। गिरफ्तारी व बरामदगी के संबंध में थाना अमेठी पुलिस द्वारा अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है ।

गिरफ्तार अभियुक्त अंसार एक शातिर अपराधी हैं जिनके विरुद्ध जनपद अमेठी व जनपद प्रतापगढ़ के विभिन्न थानों पर पूर्व में कई अभियोग पंजीकृत हैं । अभियुक्त अंसार के विरुद्ध चोरी, मारपीट, आर्म्स एक्ट, एनडीपीएस एक्ट व गैंगस्टर एक्ट सहित पूर्व में13 अभियोग पंजीकृत हैं ।

Ashok Srivastav
Author: Ashok Srivastav

Leave a Comment