अशोक श्रीवास्तव अमेठी ll अमेठी पुलिस को आज उस समय एक बड़ी सफलता हासिल हुई जब मुखबिर की सूचना पर जगदीशपुर थाने का गैंगस्टर व 14 गंभीर मुकदमों में वांछित जुनैद निवासी नयापुरवा मजरे खैरातपुर थाना जगदीशपुर जनपद अमेठी को गिरफ्तार कर लिया।
अमेठी की जगदीशपुर पुलिस ने ऑपरेशन चक्रव्यूह अभियान के अंतर्गत वांछितों की तलाश में क्षेत्र में थी तभी मुखबिर की सूचना के आधार पर गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार गैंगस्टर जुनैद के विरुद्ध 10 मुकदमे थाना जगदीशपुर में, 2 मुकदमे कमरौली थाने में, 1 गौरीगंज और अमेठी में 1 मुकदमे दर्ज हैं। जुनैद के विरुद्ध पहला मुकदमा साल 2011 में गोवध निवारण अधिनियम में थाना जगदीशपुर में दर्ज हुआ था, तब से लगातार अपराध करते हुए 2025 तक कुल 14 गंभीर मुकदमों की लंबी फेहरिस्त हो चुकी है।
इन मुकदमों में आर्म्स एक्ट, गोवध निवारण अधिनियम व एनडीपीएस एक्ट के मुकदमे हैं। पुलिस की जामा तलाशी के दौरान अभियुक्त के कब्जे से एक अदद तमंचा, एक जिंदा कारतूस 315 बोर बरामद हुआ है।







Total Users : 1210549
Total views : 5516928