त्योहारों से पहले अमेठी में हाई अलर्ट: 18 किमी तक किया गया फ्लैग मार्च

SHARE:

अशोक श्रीवास्तव अमेठी ll अमेठी में आगामी त्योहारों को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। 0पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में फ्लैग मार्च और पैदल गश्त कर आमजन को सुरक्षा का भरोसा दिलाया गया।

अमेठी में त्योहारों के मद्देनज़र सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद करने के लिए एसपी अमेठी Saravanan T. द्वारा आज 01 मार्च 2026 को कस्बा गौरीगंज से कस्बा जायस तक भव्य फ्लैग मार्च किया गया। इस फ्लैग मार्च का उद्देश्य स्पष्ट था—जनपद में शांति, सौहार्द और कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखना।

 

 

फ्लैग मार्च के दौरान भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा। पुलिस अधीक्षक ने स्वयं मोर्चा संभालते हुए संवेदनशील और मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों का जायजा लिया। इसके बाद कस्बा जायस में पुलिस बल के साथ पैदल गश्त भी किया गया। गश्त के दौरान बाजारों, सर्राफा मार्केट और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर विशेष निगरानी रखी गई। इसी दौरान थाना जगदीशपुर पुलिस ने मैगलगंज मजरे कचनांव गांव के राम बहादुर व सुरजीत को गिरफ्तार कर कब्जे से 100 लीटर कच्ची।शराब बरामद की बरामद किया गया है।  

 

एसपी ने स्थानीय दुकानदारों, महिलाओं और आम नागरिकों से संवाद स्थापित कर उन्हें सुरक्षा का भरोसा दिलाया। उन्होंने सभी से अपील की कि त्योहारों को मिलजुलकर सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाएं और किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें। खासतौर पर सोशल मीडिया पर प्रसारित होने वाली भ्रामक या अपुष्ट खबरों को बिना सत्यापन के आगे न बढ़ाने की सख्त हिदायत दी गई।

इस दौरान नारी सुरक्षा, नारी सम्मान और नारी स्वावलंबन को लेकर भी विशेष संदेश दिया गया। महिलाओं और बालिकाओं में सुरक्षा एवं विश्वास का वातावरण बनाने के लिए पुलिस की सक्रिय उपस्थिति दर्ज कराई गई। पुलिस अधिकारियों और कर्मियों को निर्देशित किया गया कि वे पिकेट ड्यूटी और गश्त के दौरान पूरी सतर्कता बरतें।

संदिग्ध व्यक्तियों, वस्तुओं और वाहनों की सघन चेकिंग के भी आदेश दिए गए। बाजारों और प्रमुख चौराहों पर पुलिस की सक्रियता बढ़ा दी गई है ताकि किसी भी अप्रिय घटना को पहले ही रोका जा सके।

 

स्पष्ट है कि अमेठी पुलिस त्योहारों को शांतिपूर्ण और सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने के लिए पूरी तरह मुस्तैद है। प्रशासन की यह पहल न केवल सुरक्षा का भरोसा दिलाती है बल्कि सामाजिक सौहार्द को भी मजबूत करती है। अब देखना होगा कि आमजन भी प्रशासन की अपील का कितना पालन करते हैं।

Ashok Srivastav
Author: Ashok Srivastav

Leave a Comment

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई