सिद्ध बाबा मेला: सपना अयोध्या ने रोहित ग्वालियर को चटाई धूल, दंगल के साथ हुआ समापन

SHARE:


सिद्ध बाबा मेला: सपना अयोध्या ने रोहित ग्वालियर को चटाई धूल, दंगल के साथ हुआ समाप

ब्यूरों चीफ महोबा अभिनय सिंह चंदेल
महोबा। क्षेत्र के प्रसिद्ध सिद्ध बाबा मेला महोत्सव के अंतिम दिन भव्य दंगल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। रोमांचक मुकाबलों के साथ मेले का समापन हुआ। दंगल का शुभारंभ ग्राम प्रधान नन्हेराम अनुरागी ने फीता काटकर किया।
दंगल में कुल 9 कुश्तियां कराई गईं, जिनमें प्रदेश के विभिन्न जनपदों से आए पहलवानों ने दमखम दिखाया।
मुख्य मुकाबले इस प्रकार रहे—
पहली कुश्ती में मूनीर पहलवान (बेलाताल) ने सुगिरा के बबलू को पटकनी दी।
अभिषेक (राजस्थान) और जयसिंह (ग्वालियर) के बीच मुकाबला बराबरी पर छूटा।
बलवीर (गंगानगर) को रज्जन सिंह (अतर्रा) ने हराया।
छोटा बाबा पहलवान (अयोध्या) ने अमर (गोरखपुर) को पराजित किया।
अखिलेश (झांसी) ने बलवीर (गंगानगर) को मात दी।
सपना (अयोध्या) ने गाजियाबाद की मुस्कान को हराया।
छोटा बाबा (अयोध्या) ने रोहित (ग्वालियर) को शिकस्त दी।
छोटा बाबा (अयोध्या) और संजय (गोरखपुर) के बीच मुकाबला बराबरी पर रहा।
अंतिम और चर्चित मुकाबले में सपना (अयोध्या) ने रोहित (ग्वालियर) को धूल चटाकर दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं।
दंगल में रेफरी की भूमिका ऊदल (मसगांव) ने निभाई, जबकि अनिल कुमार ने कमेंट्री कर मुकाबलों को रोमांचक बनाया।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि देवेश भारती, अरविंद कुशवाहा, बृजेंद्र राजपूत मौजूद रहे। संरक्षक फूलसिंह यादव, मेला अध्यक्ष जय सिंह यादव, उपाध्यक्ष सुरेंद्र राजपूत, कोषाध्यक्ष ओमप्रकाश सक्सेना, सचिव अवधेश (बबलू) सहित व्यवस्थापक नूर मोहम्मद, घन्नू, देवकरण राजपूत यादव, सुरेश अहिरवार, मोहन अहिरवार व रीतेश अहिरवार ने व्यवस्थाएं संभालीं। टेंट व्यवस्था शिवम टेंट के हरी सिंह राजपूत द्वारा की गई।
दंगल के रोमांचक मुकाबलों के साथ ही सिद्ध बाबा मेला महोत्सव का हर्षोल्लास के साथ समापन हो गया।

Leave a Comment