साले ने दोस्त के साथ मिलकर कर दी थी बहनोई की हत्या, प्रेम विवाह से नाराज था साला

SHARE:

अशोक श्रीवास्तव अमेठी ll अमेठी के बाजार शुक्ल थाना क्षेत्र में सोमवार की सुबह सड़क किनारे एक युवक की धारदार हथियार से गला काटकर हत्या कर शव को पड़ा हुआ देख ग्रामीणों के होश उड़ गए थे। तत्काल इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई थी। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना कर शव को कब्जे में लेकर पंचानामा करते हुए उसकी शिनाख्त की कार्रवाई की थी जिसपर उसकी पहचान बाजार शुक्ल कस्बे के टेंट व्यवसाई के बेटे शाहिद के रूप में हुई। पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेज दिया था।  परिजनों ने शाहिद के ससुरालियों पर हत्या करने का आरोप लगाते हुए चार के विरुद्ध नामजद तहरीर दी थी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी थी।
पुलिस की पूछताछ में जो तथ्य सामने निकलकर आया वो चौंकाने वाला था…
दरअसल मृतक गिरफ्तार अभियुक्त ने सुहेल की चचेरी बहन से प्रेम विवाह किया था। इससे दोनों के परिजन काफी नाराज चल रहे थे। परिजनों की नाराजगी के बाद शाहिद अपनी पत्नी के साथ मुंबई चला गया था। वहां कुछ दिन रहने बाद शाहिद पत्नी के मारपीट करने लगा और कई कई दिनों तक बिना बताए घर से गायब रहने लगा। इसके कुछ दिन बाद फिर शाहिद गायब हुआ तो पत्नी के पास लौटा ही नहीं। शाहिद के न रहने उसकी पत्नी को हर तरह से दिक्कत आने लगी तो वह मुंबई से सीधे शाहिद के घर बाजार शुक्ल पहुंच गई। वहां उसने शाहिद को देखा तो दोनों में एक बार फिर बातचीत कुछ ज्यादा ही बढ़ गई। शाहिद ने पत्नी के साथ मारपीट करते हुए घर से निकाल दिया। उसके बाद वह अपने मायके चली गई। मायके पहुंची पत्नी ने अपने मायके में सारी घटनाओं को बताया जिस पर उसके भाइयों को बहनोई का व्यवहार बड़ा नागवार गुजरा और सबक सिखाने की ठान ली थी।
फिलहाल कुछ दिन बाद उसकी पत्नी का दूसरे से निकाह हो गया। दूसरे युवक से निकाह के बाद भी शाहिद अपनी पूर्व पत्नी को फोन करने लगा जिसपर उसके चचेरे भाई सुहेल पुत्र नियाजुद्दीन निवासी पूरे लोहांगी मजरे दखिन गांव क्यार थाना बाजार शुक्ल ने अपने साथ अभिषेक पाल निवासी मवैया रहमतगढ के साथ मिलकर शहीद को तलवार से गले पर वार कर मार डाला था और शव को सड़क किनारे फेंक आला कत्ल तलवार को  मवइया चौराहे से आगे नाले के किनारे छिपा दिया था।  अभियुक्तों की निशानदेही पर आलाकत्ल (01 तलवार) बरामद हुआ । घटना में शामिल 01 बाल अपचारी को नियमानुसार पुलिस निगरानी में लिया गया। 
Ashok Srivastav
Author: Ashok Srivastav

Leave a Comment