अमेठी में युवक की गला रेतकर हत्या ll परिजनों ने ससुरालियों पर लगाया आरोप

SHARE:

अशोक श्रीवास्तव अमेठी ll अमेठी में उस वक्त सनसनी मच गई जब सड़क किनारे युवक का खून से सना शव पड़ा मिला। शव मिलने की खबर बड़ी तेजी से फैली और लोग मौके पर इकट्ठा होने लगे। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और शव की शिनाख्त कराने की कोशिश में जुट गई। थोड़ी देर में शव की पहचान बाजार शुक्ल कस्बे के ही टेंट व्यवसाई शरीफ के बेटे शाहिद के रूप में हो गई। पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना देते हुए पंचायतनामा की कार्रवाई शुरू कर दी। इसके बाद आगे की जांच पड़ताल भी शुरू करते हुए शव को पीएम के लिए भेज दिया।

पुलिस की पड़ताल में जो सच सामने आया वो कुछ इस तरह से निकला ……

दरअसल मृतक शाहिद ने अपने बगल के ही गांव की एक युवती से साल 2022 में प्रेम विवाह किया था। उसकी इस शादी से परिजन नाराज हो गए तो शाहिद अपनी पत्नी के साथ मुंबई जाकर रहने लगा था। कुछ दिन तो सब ठीक ठाक चला फिर पति पत्नी में कलह शुरू हो गई। 

सूत्रों के अनुसार शाहिद अपनी पत्नी को बिना बताए कई कई दिन गायब रहने लगा जिससे उसकी पत्नी परेशान रहने लगी। कुछ दिन बाद शाहिद एक बार फिर गायब हुआ तो लौटा ही नहीं। इसकी वजह से उसकी पत्नी काफी परेशान हो गई और खाने पीने की भी दिक्कत होने लगी।

शाहिद की कोई खबर नहीं मिलते देख उसकी पत्नी मुंबई से वापस शाहिद के घर (ससुराल) लौटी तो शाहिद वहां मौजूद मिला। घर पर शाहिद पत्नी से लड़ाई झगड़ा करने लगा। कुछ दिन बाद शाहिद ने अपने पत्नी को घर से भगा दिया था। बाद में पता चला कि उसकी पत्नी ने किसी के साथ निकाह कर घर बसा लिया था। मृतक शाहिद के परिजनों ने उसकी सुसराल वालों के विरुद्ध तहरीर दी है। तहरीर के आधार पर पुलिस चार नामजद आरोपियों को हिरासत में लड़कर पूछताछ कर रही है।

एएसपी ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि शव मिलने की सूचना बाजार शुक्ल पुलिस को मिली थी, केस दर्ज कर लिया गया है। पीड़ित परिजनों की शिकायत के आधार पर 4 नामजद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। तहरीर के आधार पर चारों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

Ashok Srivastav
Author: Ashok Srivastav

Leave a Comment