जिलासंबाददाता अभिनय सिंह चंदेल
महोबा l आबकारी अधिकारी द्वारा रिश्वत लेते हुए वीडियो सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद अब चर्चाओं का बाजार गर्म है l वहीं अब कई शराब संचालकों ने भी अपने साथ हो रहे उत्पीड़न को बया किया है l
सदस्य जिला कार्य समिति नरेंद्र मिश्रा के साथ कई कंपोजिंट शराब दुकानों के अनुज्ञापी बुधवार को कलेक्ट्रेट पहुचें l जहां उन्होंने डीएम गजल भारद्वाज को एक पत्र सौपा है जिसमें आबकारी अधिकारी पर गंभीर आरोप लगाए है l कहा है कि स्थायी लाइसेंस देने के एवज में ठेकेदारों से 12 हजार रुपये की मांग की जा रहीं है l आबकारी अधिकारी के उत्पीड़न से वह बेहद परेशान है l मांग की है कि मामले की जांच करा कर कानूनी कार्यवाही अमल में लायी जाये जिससे उन्हें न्याय मिल सके l





