नामदेव समाज ने मयंक नामदेव को नगर अध्यक्ष तो दीपू नामदेव को बनाया महामंत्री 

SHARE:

महोबा l संत शिरोमणि नामदेव समाज सेवा समिति के तत्वावधान में कबरई में बैठक आयोजित की गई। इसमें नामदेव समाज की कबरई नगर इकाई का गठन कर मयंक नामदेव को नगर अध्यक्ष एवं दीपू नामदेव को नगर महामंत्री बनाया गया है। रविवार को कबरई के शिशु शिक्षा निकेतन जूनियर हाईस्कूल में आयोजित एक बैठक में नामदेव समाज के जिलाध्यक्ष मनीष नामदेव एवं जिले के संरक्षक सहित वरिष्ठ पदाधिकारियों ने नव नियुक्त पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र दिए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नामदेव समाज के संरक्षकगण मौजूद रहे। आप को बतादे कि नगर अध्यक्ष मयंक नामदेव, महामंत्री दीपू नामदेव , वरिष्ठ उपाध्यक्ष उमेश नामदेव, बब्लू नामदेव, उपाध्यक्ष प्रदीप नामदेव अमित नामदेव, संगठन मंत्री राजू नामदेव, कोषाध्यक्ष भानू नामदेव, व्यवस्था मंत्री अमित नामदेव, मंत्री राजू नामदेव, नगर मीडिया प्रभारी रोहित नामदेव के पदों की घोषणा की गई। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप उपस्थित संरक्षकों ने कहा कि समाज की सेवा कांटों से भरा ताज होता है। समाज द्वारा विश्वास जता कर दिए गए दायित्व को ईमानदारी व निष्पक्ष भाव से निभाना एवं समाज की सेवा करते रहना सभी पदाधिकारियों का कर्तव्य होता है। नवनियुक्त कबरई नगर के पदाधिकारियों का तिलक लगाकर व पुष्पहार पहना कर स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।

Harshit Shrivastav
Author: Harshit Shrivastav

Sahara jeevan newspaper

Leave a Comment