शोभित शुक्ल फतेहपुर |
जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान डायट में प्राचार्य एवं उप शिक्षा निदेशक संजय कुशवाहा वरिष्ठ प्रवक्ता आरती गुप्ता प्रशिक्षण प्रभारी विनय मिश्रा जिला समन्वयक प्रशिक्षक अशोक त्रिपाठी के निर्देशन में अकादमिक सत्र 2025 – 26 के लिए एफ एल एफ एवं एनसीआरटी आधारित नवीन पाठ्य पुस्तकों पर केंद्रित पांच दिवसीय ब्लॉक स्तरीय संदर्भ दाता प्रशिक्षण का आयोजन किया गया प्रशिक्षण के दौरान मुख्य संदर्भ दाता डाइट मेंटर संजीव सिंह शाइस्ता इकबाल एसआरजी सदस्य राजेश त्रिपाठी राधेश्याम दीक्षित जय चंद्र पाण्डेय समेत जनपद के 14 ब्लॉकों के एआरपी एवं केआरपी प्रतिभागियों ने सहभागिता की प्रशिक्षक विनय मिश्रा ने पांच दिवसीय एजेंडा साझा करते हुए बताया कि कक्षा तीन के लिए भाषा गणित और अंग्रेजी विषयों हेतु वीणा 1 गणित मेला तथा संतूर नामक नवीन एनसीईआरटी संरेखित पाठ्य पुस्तकों का उपयोग किया जाएगा इन पुस्तकों में प्रदेश की स्थानीयता परिवेश को भी समाहित किया गया है एसआरजी सदस्य राजेश त्रिपाठी ने ज्ञान समीक्षा एप के माध्यम से प्रतिभागियों का पंजीकरण कर बताया एसआरजी राधेश्याम दीक्षित ने बताया इस ऐप के माध्यम से प्री टेस्ट दैनिक फीडबैक सूत्रों की मॉनिटरिंग सुनिश्चित की जा रही है तथा निपुण टीचर एप के माध्यम से शिक्षकों को 56 पाठ्यक्रम आधारित क्विज से जोड़ा गया है इस दौरान लैंग्वेज इन लर्निंग फाउंडेशन के द्वारा भाषा गणित और अंग्रेजी पाठ पुस्तकों की थीम शैक्षिक दृष्टिकोण तथा रणनीतियों पर गहन चर्चा हुई कक्षा 1 से 5 लिए शैक्षिक प्रक्रियाओं समेत महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा की गई प्रशिक्षण के उपरांत प्रतिभागियों को प्रशिक्षण सहभागिता प्रमाण पत्र एवं एल एललफ टीम सदस्यों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया
Author: Harshit Shrivastav
Sahara jeevan newspaper






Total Users : 1212329
Total views : 5520478