रिपोर्ट संजय लाल सहारा जीवन न्यूज़ गिरिडीह:
सावन के पावन माह को देखते हुए चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज गिरिडीह ने कांवरिया सेवा शिविर का आयोजन किया है। गिरिडीह कॉलेज रोड में एक माह तक संचालित होने वाले इस शिविर का उद्घाटन सदर एसडीपीओ जीतवाहन उरांव ने फीता काटकर किया। उद्घाटन के बाद इस पथ से बाबा धाम आने जाने वाले कांवरियों के बीच पानी, बिस्किट, जूस, चाय आदि का वितरण किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि एसडीपीओ श्री उरांव ने कहा कि कांवरिया सेवा शिविर लगाना पुण्य का कार्य है। चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज ने शिविर का आयोजन कर काफी अच्छा कार्य किया है। इसकी जितनी भी सराहना की जाए कम है। विशष्ट अतिथि मुफ्फसिल थाना प्रभारी श्याम महतो ने भी इस आयोजन की सराहना की। अध्यक्ष राहुल वर्मन ने कहा कि यह शिविर पूरे सावन माह संचालित होगा जहां इस पथ से गुजरने वाले कांवरियों के बीच चाय-पानी आदि की व्यवस्था रहेगी। कार्यक्रम संयोजक व सीसीआई के संरक्षक अरविंद कुमार ने कहा कि सेवा भाव से इस शिविर का शुभारंभ किया गया है। यहां बिस्किट-पानी के साथ फर्स्ट एड की भी व्यवस्था रहेगी। आज उद्घाटन के बाद सैकड़ो कांवरिया के बीच चाय, बिस्किट, पानी, जूस आदि का वितरण किया गया। मौके पर बेंगाबाद थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह, सीसीआई के संरक्षक संजय सिंह, सचिव गोपाल दास भदानी, कोषाध्यक्ष डॉ सुमन कुमार, अरुण कुमार साव, राजेश गुप्ता, अनारनाथ मंडल, सौरभ महासेठ, मशरुर आलम सिद्दिक्की, धर्म प्रकाश, उदय भदानी, अजय गुप्ता, सुबोदीप चटर्जी, मुकेश आनंद हबलु गुप्ता समेत कई सदस्य उपस्थित थे।
Author: Harshit Shrivastav
Sahara jeevan newspaper






Total Users : 1212321
Total views : 5520468