थाना अजनर की संयुक्त पुलिस टीम ने अवैध शस्त्र के साथ 03 नफर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार –

SHARE:

  पुलिस अधीक्षक महोबा श्री प्रबल प्रताप सिंह के निर्देशन में जनपद महोबा में अवैध शस्त्र की रोकथाम एवं अवैध शस्त्र धारक अभियुक्तों के विरुद्ध चलाये जा रहे गिरफ्तारी एवं बरामदगी अभियान के क्रम में आज दिनांक- 08.07.2025 को अपर पुलिस अधीक्षक, श्रीमती वन्दना सिंह व क्षेत्राधिकारी कुलपहाड़ श्री अरुण कुमार सिंह के निकट पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक थाना अजनर श्री सत्यपाल सिंह द्वारा संयुक्त पुलिस टीम का गठन किया गया। उ0नि0 आकाश मौर्य के नेतृत्व में प्रथम पुलिस टीम द्वारा 01 नफर अभियुक्त रोहित राजपूत पुत्र कालका प्रसाद उम्र करीब 20 वर्ष निवासी ग्राम तुर्रा मुहार थाना पनवाड़ी जनपद महोबा जिसके कब्जे से 01 अदद तमंचा 315 बोर व 01 अदद जिंदा कारतूस 315 बोर नाजायज बरामद करते हुए ग्राम मवइया के पास से नियमानुसार गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर अभियुक्त उपरोक्त के विरुद्ध थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 147/2025 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट का अभियोग पंजीकृत किया गया। बाद आवश्यक कार्यवाही अभियुक्त उपरोक्त को मा0 न्यायालय के समक्ष पेशी हेतु भेजा गया।  इसी क्रम में उ0नि0 ऋषी शुक्ला के नेतृत्व में गठित द्वितीय पुलिस टीम ने 01 नफर अभियुक्त शुसेन्द्र राजपूत पुत्र अमरचन्द्र उम्र करीब 20 वर्ष निवासी ग्राम तुर्रा मुहार थाना पनवाडी जनपद महोबा जिसके कब्जे से 01 अदद तमंचा 315 बोर व 01 अदद जिंदा कारतूस 315 बोर नाजायज व 01 अदद मो0सा0 पल्सर काले रंग की रजि0 नम्बर UP95X5847 बरामद करते हुए ग्राम अजनर के पास से नियमानुसार गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार अभियुक्त उपरोक्त के विरूद्ध थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 149/2025 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट का अभियोग पंजीकृत किया गया। बाद आवश्यक कार्यवाही अभियुक्त उपरोक्त को मा0 न्यायालय के समक्ष पेशी हेतु भेजा गया।

* इसी क्रम में उ0नि0 शिवदान सिंह के नेतृत्व में गठित तृतीय पुलिस टीम ने 01 नफर अभियुक्त पवन राजपूत पुत्र लखचन्द्र राजपूत उम्र करीब 22 वर्ष निवासी ग्राम किलौआ थाना पनवाड़ी जनपद महोबा जिसके कब्जे से 01 अदद तमंचा 12 बोर व 01 अदद जिंदा कारतूस 12 बोर नाजायज बरामद करते हुए ग्राम इन्द्रहटा के पास से नियमानुसार गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर अभियुक्त उपरोक्त के विरूद्ध थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 150/2025 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट का अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही सम्पादित कर मा0 न्यायालय के समक्ष पेशी हेतु भेजा गया।

*गिरफ्तार अभियुक्तगण का विवरण-*

1.रोहित राजपूत पुत्र कालका प्रसाद उम्र करीब 20 वर्ष नि0 ग्राम तुर्रा मुहार थाना पनवाड़ी जन0 महोबा

2.शुसेन्द्र राजपूत पुत्र अमरचन्द्र उम्र करीब 20 वर्ष नि0 ग्राम तुर्रा मुहार थाना पनवाडी जनपद महोबा

3.पवन राजपूत पुत्र लखचन्द्र उम्र करीब 22 वर्ष निवासी ग्राम किलौआ थाना पनवाड़ी जनपद महोबा

*गिरफ्तार करने वाली संयुक्त पुलिस टीम-*

*प्रथम पुलिस टीम-*

1.उ0नि0 आकाश मौर्य 2.उ0नि0 ऋषी शुक्ला 3.कां0 प्रताप विक्रम सिंह

*द्वितीय पुलिस टीम-*

1.उ0नि0 ऋषी शुक्ला 2.उ0नि0 आकाश मौर्य 3.कां0 तुषार सिंह

*तृतीय पुलिस टीम-*

1.उ0नि0 शिवदान सिंह 2.उ0नि0 राधामोहन त्रिवेदी 3.कां0 आशीष कुमार सरोज

Harshit Shrivastav
Author: Harshit Shrivastav

Sahara jeevan newspaper

Leave a Comment

Pelli Poola Jada Accessories
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई