किसी बड़ी घटना के इंतजार में बिजली विभाग लाइन चालू होते ही अचानक घरों में आ जाता है करेंट
कबरई महोबा –
कबरई कस्बे के इंद्रा नगर मोहल्ले में दस दिन पूर्व एक खंबा टूटकर गुलाब कुशवाहा पुत्र रामनाथ कुशवाहा के मकान की छत ने रख गया था मोहल्ले वालों ने कई बार पवार हाउस जाकर खंभे को ठीक कराने की शिकायत दर्ज कराई थी लेकिन अब तक खंभा नहीं बदला गया है मोहल्ले के शानू पठान,राजू नामदेव,रामराजा बाजपेई,लल्लू कुशवाहा आदि लोगो ने बताया की खंभा अचानक से दस दिन पूर्व टूटकर छत से टिक गया था नगर के चेयरमैन प्रतिनिधि पूरनचंद्र कुशवाहा,सभासद प्रतिनिधि प्रेम शंकर कुशवाहा ने जेई को कई बार फोन करके खंभा बदलने का आग्रह किया इसके साथ ही हम सभी मोहल्ले वाले भी पावर हाउस जाकर खंभा बदलने की शिकायत दर्ज करा कर आए है इसके बावजूद बिजली विभाग ने अब तक खंभा नहीं बदला है वहीं मोहल्ले वासियों ने बताया की कभी कभी बिजली आते ही घरों में करेंट भी दौड़ जाता है जिससे हम सब लोग दहशत में आ जाते शायद बिजली विभाग किसी बड़ी घटना के इंतजार में है वहीं बिजली विभाग के जेई सत्यप्रिय हंस को इस बाबत में फोन लगा जानकारी लेनी चाही तो उन्होंने फोन ही नहीं उठाया।।
Author: Harshit Shrivastav
Sahara jeevan newspaper






Total Users : 1212331
Total views : 5520480