ना शमशान घाट ना टीन शेड विकास के नाम पर खाना पूर्ति मथुरा हरिपाल सिंह :-
फरह ब्लॉक की ग्राम पंचायत मे एक महिला के अंतिम सस्कार को बारिश के चलते खुले में करने का मामला सामने आया है प्राप्त जानकारी के अनुसार पिंगरी निवासी रौतान सिंह के बेटे अनिल (चौबे)की पत्नी भूरी कैंसर बीमारी से ग्रसित थी काफ़ी लम्बे समय से बीमारी से परेशान थी की अचानक तबीयत खराब होने के कारण उसकी मृत्यु एक जुलाई को हो गई। गांव में मातम सा छा गया लेकिन लोग बारिश के बजह से दाह सस्कार करने के लिये बारिश रुकने का इंतजार करने लगे पर बारिश ना रुकने की बजह से खुले में अंतिम सस्कार करना पड़ा ग्राम पंचायत पिंगरी के लोगो का कहना है की हमारे गाँव पिंगरी में शमशान घाट की व्यवस्था नहीं है दाह सस्कार करने की खराब व्यवस्था होने के कारण मुर्दो को ढंग से जला भी नहीं सकते ग्राम प्रधान थान सिंह से लेकर बड़े बड़े जन प्रतिनिधीयों तक चक्कर लगा चुके है पर कोई कही सुनवाई नहीं है सभी लोग कार्यक्रमो मे तो फोटो खिचवाने आते है पर विकास के नाम पर कोई गाँव मे हालचाल पूछने नहीं आता लगातार चार बर्षो के कहने के बावजूद भी सुनवाई नहीं हुई वही महिला का अंतिम संस्कार चिता के ऊपर लोगो द्वारा तिरपाल पकड़ कर कराया गया
Author: Harshit Shrivastav
Sahara jeevan newspaper







Total Users : 1210551
Total views : 5516935