बरसात में साफ-सफाई को लेकर महोबा नगर पालिका परिषद सक्रिय

SHARE:

ईओ अवधेश कुमार ने वार्डों का किया औचक निरीक्षण, सफाई व्यवस्था में लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई

महोबा, अभिनय सिंह चंदेल मानसून के आगमन के साथ नगर पालिका परिषद महोबा द्वारा सफाई व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त बनाए रखने की दिशा में सक्रिय प्रयास किए जा रहे हैं। रविवार सुबह 6 बजे नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी अवधेश कुमार ने रायकोट वार्ड, जारीगंज वार्ड एवं बंधान वार्ड में सफाई व्यवस्था का औचक निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान ईओ के साथ रायकोट वार्ड के सभासद राजेश सिंघानिया और जारीगंज वार्ड के सभासद अशफाक भी मौजूद रहे। अधिशासी अधिकारी ने स्वयं पैदल गली-गली घूमकर साफ-सफाई की स्थिति देखी और मौके पर ही वार्डवासियों से उनकी समस्याएं सुनीं।

वार्डवासियों की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए ईओ ने प्रभारी सफाई नायक सीताराम (रायकोट व जारीगंज) और धनीराम (बंधान वार्ड) को निर्देशित किया कि वार्डों में तुरंत प्रभाव से सफाई कार्य कराया जाए। साथ ही उन्होंने दोनों पालियों में सफाईकर्मियों की उपस्थिति सुनिश्चित कराने के निर्देश भी दिए।

अवधेश कुमार ने कहा,

“बरसात के मौसम में वॉटर लॉगिंग की समस्या न हो, इसके लिए हर वार्ड में निगरानी की जा रही है। सफाई व्यवस्था में लापरवाही कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। आगे भी नगर के विभिन्न वार्डों में औचक निरीक्षण जारी रहेंगे और लापरवाह कर्मचारियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।”

नगर पालिका की इस सक्रियता से नागरिकों ने संतोष जताया है और उम्मीद की है कि बारिश के दिनों में भी शहर की साफ-सफाई बनी रहेगी।

 

Harshit Shrivastav
Author: Harshit Shrivastav

Sahara jeevan newspaper

Leave a Comment