रत्नेश उपाध्याय अम्बेडकरनगर ।
तेज़ रफ़्तार अपाची मोटर साइकिल ने पैदल जा रहे राहगीर को गंभीर रूप से घायल कर दिया, एम्बुलेंस से अस्पताल भेजा गया लेकिन डॉक्टर ने मृत्यु की घोषणा कर दी।घटना इब्राहिमपुर थानाक्षेत्र के इल्तिफातगंज-अकबरपुर मार्ग पर जिगना गांव के पास की है। स्थानीय लोगों के अनुसार लाल रंग की अपाची मोटर साइकिल नामांकन संख्या यूपी 45 एक्यू 5194 ने पैदल जा रहे युवक को टक्कर से मारकर घायल कर दिया। मृतक की पहचान हरिपुर जगदीशपुर के निवासी सुरेंद्र सिंह के रूप में हुई है। घटना के बाद चालक अपाची बाइक छोड़ कर भागते हुए सफल हो रहा है। इब्राहिमपुर पुलिस ने बाइक को अपने कब्जे में लेते हुए छानबीन शुरू कर दी।
Author: Harshit Shrivastav
Sahara jeevan newspaper






Total Users : 1212318
Total views : 5520464