महोबा,
चरखारी: वार्ड रामनगर निवासी एक युवक की जय सागर तालाब में डूबने से दर्दनाक मौत हो गई। इस हादसे के बाद से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है और पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है।
घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
कैसे हुआ हादसा?
मृतक की पहचान पप्पू पुत्र मईयादीन के रूप में हुई है, जो रामनगर, चरखारी का निवासी था। प्राप्त जानकारी के अनुसार, घटना के समय वह जय सागर तालाब के पास मौजूद था और प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, उसने शराब का सेवन किया हुआ था।
नशे की हालत में वह तालाब के पास असंतुलित होकर गिर गया और डूबने लगा। मौके पर मौजूद लोगों ने उसे बचाने का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली।
इलाज से पहले ही हुई मौत
गंभीर स्थिति को देखते हुए मौके पर पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस ने तुरंत गोताखोरों की मदद से युवक को तालाब से बाहर निकलवाया और आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पुलिस कर रही है जांच
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
Author: Harshit Shrivastav
Sahara jeevan newspaper






Total Users : 1212329
Total views : 5520478