धनबाद कोचिंग एसोसिएशन ने गिरिडीह के एप्टा कोचिंग संस्था को किया सम्मानित

SHARE:

रिपोर्ट: संजय लाल : सहारा जीवन न्यूज़ गिरिडीह, झारखंड — प्राइवेट कोचिंग संस्थानों की गुणवत्ता और शिक्षा जगत में उनके योगदान को सम्मानित करने हेतु धनबाद टाउन हॉल में आयोजित “मार्गदर्शन 3.0 – सम्मान समारोह” में गिरिडीह की प्रतिष्ठित संस्था एप्टा (ऑल प्राइवेट टीचर्स एसोसिएशन) को आमंत्रित कर सम्मानित किया गया।

इस सम्मान समारोह में एप्टा गिरिडीह की ओर से संरक्षक राजेश सिन्हा, वरिष्ठ सदस्य आलोक मिश्रा, दीपक श्रीवास्तव और चंचल मिश्रा सहित चार सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने हिस्सा लिया।

इस अवसर पर राजेश सिन्हा ने कहा,

> “प्राइवेट टीचर्स के साथ होने वाले शोषण और अनदेखी के खिलाफ एप्टा लगातार संघर्षरत है। हमें गर्व है कि धनबाद कोचिंग एसोसिएशन जैसे मजबूत संगठन से हमें मंच मिला।”

धनबाद कोचिंग एसोसिएशन के वरिष्ठ अधिकारी मनोज सिंह और विकास तिवारी ने गिरिडीह एप्टा की सराहना करते हुए इसे झारखंड का एक बेहतर शिक्षण संगठन बताया और भविष्य में सहयोग की बात कही।

कार्यक्रम के दौरान विभिन्न कोचिंग संस्थानों और स्कूलों के मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। एप्टा की ओर से भी 12वीं के राज्य टॉपर छात्र को आर्थिक प्रोत्साहन स्वरूप लिफाफा भेंट कर सम्मानित किया गया।

आलोक मिश्रा ने घोषणा की कि गिरिडीह में भी भविष्य में इसी तरह का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा और इस दिशा में बैठक कर निर्णय लिया जाएगा। वहीं दीपक श्रीवास्तव और चंचल मिश्रा ने कहा कि जैसे दस साल पहले झंडा मैदान में भव्य बुक फेयर लगा था, वैसा ही आयोजन अब पुनः डीसीए (धनबाद कोचिंग एसोसिएशन) के सहयोग से किया जाएगा।

समारोह में धनबाद के विधायक, जमुआ विधायक समेत कई शिक्षा क्षेत्र के प्रतिष्ठित व्यक्ति उपस्थित रहे।

इस प्रेरणादायक आयोजन के लिए एप्टा गिरिडीह ने धनबाद कोचिंग एसोसिएशन का आभार प्रकट किया और इसे विद्यार्थियों के मनोबल और प्रतिभा विकास की दिशा में एक सशक्त कदम बताया।

 

Harshit Shrivastav
Author: Harshit Shrivastav

Sahara jeevan newspaper

Leave a Comment