रिपोर्ट: संजय लाल | सहारा जीवन न्यूज़ | गिरिडीह
गिरिडीह: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के 75वें स्थापना दिवस को लेकर गिरिडीह में तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। इस सिलसिले में आज संघ कार्यालय बरगंडा, गिरिडीह में एक अहम बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता गिरिडीह जिला संयोजक सह प्रदेश जनजाति सहकार्य प्रमुख मंटू मुर्मू ने की।उन्होंने बताया कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की स्थापना 9 जुलाई 1949 को हुई थी, और तभी से यह दिन ‘विद्यार्थी दिवस’ के रूप में मनाया जाता है। इस वर्ष भी परिषद द्वारा स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में कई कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की गई है।
प्रमुख प्रस्तावित कार्यक्रम: 9 जुलाई: गिरिडीह नगर इकाई द्वारा कॉलेज इकाई का पुनर्गठन किया जाएगा।
10 व 11 जुलाई: झंडा मैदान में दो दिवसीय भव्य फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया जाएगा। स्थानीय इकाइयों पर: संगोष्ठियों का आयोजन, माल्यार्पण एवं इकाई पुनर्गठन जैसे कार्यक्रम प्रस्तावित हैं।
बैठक में उज्जवल तिवारी, अनीश राय, सदानंद राय, अंजलि कुमारी, मुन्ना पंडित, केशव भक्त, आशीष सूरज गोलू, कृष्ण दास, नीरज मंडल, सतवीर यादव, गोविंद यादव और अंकित कुमार सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
अभाविप की यह पहल न केवल छात्र समुदाय में जागरूकता फैलाएगी, बल्कि युवाओं को संगठित होकर समाज सेवा के लिए प्रेरित भी करेगी।
Author: Harshit Shrivastav
Sahara jeevan newspaper







Total Users : 1210549
Total views : 5516928