रत्नेश उपाध्याय अम्बेडकरनगर।
अम्बेडकरनगर जनपद के पुलिस अधीक्षक केशव कुमार ने आगामी त्योहार ईद उल-अजहा (बकरीद) पर्व जनपद वासियों को अग्रिम बधाई मीडिया के माध्यम से दिया है। जिसके बाद मीडिया के माध्यम से पुलिस कप्तान केशव कुमार ने जनपद वासियों को संदेश देते हुए कहा कि विगत वर्षों पूर्व के अध्ययन रिकॉर्ड के अनुसार बकरीद पर्व के दौरान किसी भी प्रकार का कोई वाद विवाद नहीं हुआ है। फिर भी पुलिस सुरक्षा व्यवस्था के बाबत जनपदीय क्षेत्रों में अपनी पैनी नज़र बना रखी है। ड्रोन व सीसीटीवी कैमरों से निगरानी करने की भी व्यवस्था सुचारू कर दी गई है। पुलिस अधीक्षक केशव कुमार ने बकरीद पर्व की जनपद वासियों को बधाई संदेश देते हुए कहा कि पूर्व की परंपरा के अंतर्गत ही बकरीद पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। संवेदनशील स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे और ड्रोन से लगातार निगरानी की जा रही है। पुलिस विभिन्न एजेंसियों के साथ मिलकर कार्य कर रही है। पिछले 5 वर्षों के रिकॉर्ड की भी समीक्षा की गई है, जिसमें कोई विवाद नहीं पाया गया है।
Author: Harshit Shrivastav
Sahara jeevan newspaper






Total Users : 1212329
Total views : 5520478