बी, डी, बंसल वरिष्ठ पत्रकार को उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने गणेश शंकर विद्यार्थी अवार्ड से किया सम्मानित 

SHARE:

पत्रकारों का मान-सम्मान भा ज पा में सुरक्षित- बृजेश पाठक

*पेजा पत्रकारों को न्याय दिलाने के लिए सड़क से लेकर सदन तक करेगा संघर्ष-गिरीश चंद्र कुशवाहा—-*

महोबा प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक जर्नलिस्ट एसोसिएशन के 26 बे स्थापना दिवस एवं जर्नलिस्ट सम्मान समारोह में पधारे कई राज्यों के 151 पत्रकारों को पंडित दीनदयाल उपाध्याय अवार्ड एवं गणेश शंकर विद्यार्थी अवार्ड से सम्मानित करने के बाद उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि पत्रकार अपनी पहचान बनाने के लिए निर्भीक एवं स्वतंत्र तथा निष्पक्ष लेखनी के माध्यम से अपनी पहचान स्थापित करें

उत्तर प्रदेश सरकार के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने कई राज्यों से आए पत्रकारों को प्रेक्षा ग्रह उद्यान विभाग हजरतगंज लखनऊ में संबोधित करते हुए कहा पत्रकार अपनी पहचान बनाने के लिए निष्पक्ष एवं स्वतंत्र तथा निर्भीक होकर अपनी पहचान स्थापित कर देश एवं प्रदेश के मान सम्मान की रक्षा करें श्री पाठक ने स्पष्ट शब्दों में पत्रकारों से भरे खचाखच सभागार में खुले मंच से कहा कि उत्तर प्रदेश में पत्रकारो का उत्पीड़न किसी भी कीमत में सरकार द्वारा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा की जनपदों में बैठे जिला अधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक पत्रकारों के प्रति प्राप्त शिकायतों को गंभीरता से जांच कर ले यदि पत्रकार दोषी है तो ही रिपोर्ट दर्ज करें और पत्रकारों पर फर्जी मुकदमा न लगाया जाए यदि ऐसा प्रकरण किसी जनपद के जिले से मिला तो सरकार ऐसे अधिकारियों एवं कर्मचारियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करेगा।

श्री पाठक ने अपने संबोधन में कहा पत्रकार और सरकार एक दूसरे के पूरक है पत्रकारों को सरकार की नीतियों को अपनी निष्पक्ष काम से आम जनमानस तक पहुंचाने के लिए अपनी निष्पक्ष कलम से सरकार की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का काम करें सरकार पत्रकारों को रोटी कपड़ा मकान के लिए प्रयास कर रही है उन्होंने उत्तर प्रदेश के पत्रकारों का आयुष्मान योजना के अंतर्गत इलाज करने के लिए शीघ्र आयुष्मान कार्ड पत्रकारों को जारी करने के लिए शीघ्र उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री से बात कर पत्रकारों को आयुष्मान कार्ड निर्गत करने का आश्वाशन दिया।संगठन के राष्ट्रीय महासचिव एवं प्रेस प्रवक्ता रजा रिजवी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में पत्रकारों को उनके मौलिक अधिकार दिलाने के लिए स्वयं मुख्यमंत्री गंभीर हैं उन्होंने संगठन के मांग पत्र को गंभीरता से पढ़ते हुए कहा सरकार को चाहिए कि संगठन की प्रमुख मांगों पर गंभीरता से विचार कर पत्रकारों की उपेक्षा एवं शोषण रोके जाना न्याय एवं जनहित में रुकने के लिए प्रयास जारी है उपरोक्त अवसर पर एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष गिरीश चंद्र कुशवाहा ने उपमुख्यमंत्री को मांग पत्र देते हुए कहा यह मांग पत्र अगर सरकार ने स्वीकार किया तो आने वाले समय में पत्रकारों को बीमा एवं पेंशन तथा रोटी कपड़ा मकान के रास्ते खुलेंगे और पत्रकारों का उत्तर प्रदेश में मान सम्मान बढ़ेगा

श्री कुशवाहा ने कहा पत्रकारों का उत्पीड़न एवं शोषण किसी भी कीमत में एसोसिएशन बर्दाश्त नहीं करेगी और यदि पत्रकारों का उत्पीड़न किसी भी राज्य में हुआ और निर्दोष पत्रकार को फसाया गया तो उसे पत्रकार को न्याय दिलाने के लिए सड़क से लेकर सड़क तक संघर्ष कर् त्वरित न्याय दिलाया जाएगा

उपरोक्त अवसर पर मध्य प्रदेश से पधारे अवधेश पुरोहित एवं संजीव पुरोहित हरियाणा से पधारे प्रदीप मसीह गुलाटी एवं जान लखनऊ से पधारे राजेश गुप्ता उत्तराखंड

शेर सिंह कसौधन प्रभारी

उत्तराखंड एवं नेपाल प्रांत के अतिरिक्त कृपा शंकर दुबे बांदा कृष्णकांत चतुर्वेदी कानपुर राजीव कुमार सक्सैना आगरा सत्यव्रत द्विवेदी बस्ती मुरादाबाद से शंकर सैनी सादिक उस्मानी गोंडा से डॉक्टर कल्पुलम त्रिपाठी बलराम मौर्य अयोध्या रणवीर सैनी मुजफ्फरनगर वरिष्ठ पत्रकार बी, डी ,बंसल महोबा संतोष श्रीवास्तव अमेठी आचार्य स्कंद दास अयोध्या अरविंद टाइटल आगरा के अतिरिक्त लखनऊ से वरिष्ठ पत्रकार ए पी दीवान पूर्व निर्देशक दूरदर्शन हरिराम त्रिपाठी आर् पी सिंह अर्जुन द्विवेदी ए के सेठ जीपी दीक्षित सिराज भैया विजय साहू अनिल त्रिपाठी मधुकर त्रिवेदी सुनील त्रिपाठी हैदर जैदी,मोहम्मद अजीत सिद्धिकी, ने रजनी गुप्ता मधुकर त्रिवेदी आदि आयोजन में उपस्थित रहे।

Harshit Shrivastav
Author: Harshit Shrivastav

Sahara jeevan newspaper

Leave a Comment

Pelli Poola Jada Accessories
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई