संवाददाता: संजय लाल, सहारा जीवन न्यूज़
गिरिडीह: जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में सोमवार को शहर के टावर चौक पर भारतीय सेना के सम्मान में “जय हिंद सभा” का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि झारखंड प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक श्री जलेश्वर महतो थे। मुख्य अतिथि श्री महतो ने सभा को संबोधित करते हुए कहा, “भारतीय सेना हमारे देश का अभिमान है। आज देश जिस अमन-चैन के वातावरण में सांस ले रहा है, उसका श्रेय हमारे बहादुर सैनिकों को जाता है। ऑपरेशन सिंदूर में सेना ने जो पराक्रम दिखाया है, उसके लिए पूरा देश नतमस्तक है। यदि सरकार पहले यह कार्रवाई करती तो शायद पहलगाम जैसी घटनाएं न होतीं।”
कार्यक्रम के दौरान भारतीय सेना से सेवानिवृत्त अमित रंजन जी को कांग्रेस कमेटी की ओर से शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। सभा को जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्री धनंजय कुमार सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष श्री सतीश केडिया, मोहम्मद अली खान, प्रोफेसर मंजूर अंसारी एवं श्री राजेश तुरी ने भी संबोधित किया।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे, जिनमें नरेश वर्मा, कृष्ण सिंह, सनाउल हक, सिकंदर, अल्पसंख्यक जिला अध्यक्ष नूरी, प्रखंड अध्यक्ष निजामुद्दीन, जुनैद आलम, गुलाम मुस्तफा, सिकंदर, सीताराम पासवान, सब्बीर खान, सुलेमान अख्तर, पंकज सागर, प्रदीप पांडे, उपेंद्र सिंह, जमुना शर्मा, एनुअल, नेसाब, सुजीत मंडल सहित कई कार्यकर्ता शामिल रहे।
Author: Harshit Shrivastav
Sahara jeevan newspaper







Total Users : 1210549
Total views : 5516928