महोबा l
थाना महोबकंठ में एक भावुक क्षण देखने को मिला जब उपनिरीक्षक सतीश शुक्ला के सेवानिवृत्त होने के उपलक्ष्य में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। अपने कार्यकाल के दौरान अनुकरणीय सेवा और कर्तव्यनिष्ठा के लिए पहचाने जाने वाले सतीश शुक्ला को उनके सहयोगियों ने सम्मानपूर्वक विदाई दी। कार्यक्रम के दौरान उनको स्मृति चिन्ह, योगदान पत्र और शॉल भेंट कर उनकी सेवाओं के लिए आभार प्रकट किया गया। इस अवसर पर थाना प्रभारी विनोद कुमार सरोज ने कहा कि उन्होंने निष्ठा और ईमानदारी से अपना कर्तव्य निभाया उनके योगदान को सदैव याद रखा जाएगा। कार्यक्रम में एसआई फूलचंद, मनोज तिवारी, तेजकुमार, नितिन राजपूत, अंशु समेत अन्य स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने उनके साथ बिताए गए पलों को साझा करते हुए उन्हें स्वस्थ और सुखद भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
Author: Harshit Shrivastav
Sahara jeevan newspaper







Total Users : 1210549
Total views : 5516928