शादी समारोह में युवक को लगी गोली मचा हड़कंप 

SHARE:

रत्नेश उपाध्याय अम्बेडकरनगर । अम्बेडकरनगर के आलापुर थाना क्षेत्र के बारात में एक युवक को गोली लगने की घटना सामने आई है। बताया जा रहा है कि अखलाशपुर गांव के रहने वाले सूरज पुत्र फिरतू गौंड़ खजुरिया गांव में एक बारात में शामिल हुए थे। इस दौरान अज्ञात कारणों से गोली चल गई, जो सूरज को लग गई। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। घायल सूरज को तत्काल स्थानीय अस्पताल ले जाया गया। वहां से उन्हें जिला अस्पताल भेजा गया। प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें टांडा स्थित राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। थानाध्यक्ष राकेश कुमार के अनुसार पुलिस मामले की जांच कर रही है। घायल युवक से पूछताछ के बाद ही घटना का कारण स्पष्ट हो पाएगा। पुलिस घटना से जुड़ी जानकारी जुटा रही है। साथ ही आरोपियों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।

Harshit Shrivastav
Author: Harshit Shrivastav

Sahara jeevan newspaper

Leave a Comment

Pelli Poola Jada Accessories
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई