रत्नेश उपाध्याय अम्बेडकरनगर।
अम्बेडकरनगर में बिजलीकर्मियों द्वारा 29 मई से अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार की घोषणा की गई है। पूर्वांचल और दक्षिणांचल के निजीकरण प्रस्ताव का विरोध कर रहे बिजली कर्मियों की हड़ताल से निपटने के लिए जिला प्रशासन ने कमर कस ली है।जिला प्रशासन ने बिजली आपूर्ति सुचारू रखने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की तैयारी शुरू कर दी है। इसके तहत जिले के आईटीआई और पॉलीटेकनिक कॉलेजों के इलेक्ट्रॉनिक ट्रेड के प्रशिक्षित छात्रों का डेटा तैयार किया जा रहा है। इन छात्रों को एनटीपीसी टांडा के तकनीकी विशेषज्ञों द्वारा विशेष प्रशिक्षण दियवाया जाएगा। प्रशासन लगभग 300 ऐसे लोगों की सूची तैयार कर रहा है। इन्हें पहले भी बिजलीकर्मियों की हड़ताल के दौरान बिजलीघरों की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। अपर जिलाधिकारी ने बताया कि आपात स्थिति से निपटने के लिए आईटीआई के प्रधानाचार्य और अन्य संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
Author: Harshit Shrivastav
Sahara jeevan newspaper






Total Users : 1212329
Total views : 5520478