महोबा l
भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय में महारानी अहिल्याबाई होल्कर की त्रिशताब्दी स्मृति अभियान के अंतर्गत सदर विधानसभा के ग्राम प्रधानों का सम्मेलन आयोजित किया गया l जिसमें मुख्य अतिथि विधान परिषद सदस्य जितेंद्र सिंह सेंगर, कार्यक्रम संयोजक रोहित शर्मा विधायक प्रतिनिधि, कार्यक्रम के अध्यक्षता मोहनलाल कुशवाहा जिलाध्यक्ष भाजपा द्वारा की गई l विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष रमेश यादव पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि, नगर पालिका अध्यक्ष डॉक्टर संतोष चौरसिया उपस्थित रहे l कार्यक्रम का संचालन ओम नारायण तिवारी द्वारा किया गया l इस दौरान पार्टी के वरिष्ठ नेता का उपस्थित रहे l मुख्य अतिथि जितेंद्र सिंह सेंगर ने संबोधित करते हुए कहा कि महारानी अहिल्याबाई होलकर ने जिस तरह से ग्रामीण परिवेश मालवा में अपना शासन चलाया न्याय धर्म महिलाओं के लिए रोजगार उस 250 वर्ष पूर्व काम किया था उसे आज हमें सीख लेकर अपने क्षेत्र में कार्य करना चाहिए l हम सब कर्तव्य की जनता को ईमानदारी से न्याय दें न्याय की परिभाषा सीखना है तो पुण्यश्लोक महारानी अहिल्याबाई होल्कर जी की जीवनी को पढ़ें और उनसे सीख लेकर जनता के बीच में काम करें l शिव भक्त, धर्म और सनातन के लिए मंदिरों का जीर्णोद्धार उसके साथ साथ प्रत्येक जनता की समस्या का समाधान अगर किसी राज्य में हुआ तो वह महारानी अहिल्याबाई होल्कर ने किया l इस मौके पर ग्राम प्रधान पर राकेश कुशवाहा , ग्राम प्रधान मृतला राकेश राजपूत , ग्राम प्रधान टिकवाहा गोविंद दास, ग्राम प्रधान रामकरण मिश्रा, ग्राम प्रधान बरवई देवकीनंदन पांडे , ग्राम प्रधान कोहरी राम राज वर्मा ,ग्राम प्रधान पसवारा अनिल सुल्लेरे, ग्राम प्रधान बिहारी ब्रज गोपाल कुशवाहा ,ग्राम प्रधान पवा हरिराम राजपूत ,ग्राम प्रधान चिचारा बृजेंद्र सिंह सहित आधा सैकड़ा से अधिक ग्राम प्रधान एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे l
Author: Harshit Shrivastav
Sahara jeevan newspaper







Total Users : 1210549
Total views : 5516928