लालगंज, प्रतापगढ़।
नगर पंचायत के कहारन का पूरवा वार्ड में हो रही श्रीमदभागवत कथा में शनिवार को श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी दिखी। कथाव्यास भागवतभूषण पं. विनय शुक्ल ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण का जन्म संसार में धर्म और नीति के सत्य पर्व का जन्म है। उन्होने बताया कि भगवान द्वारिकाधीश ने धर्म की रक्षा के लिए जगत को सत्य के पक्ष में खडे होने का सशक्त संदेश दिया है। कथाव्यास पं. विनय जी ने बताया कि भगवान की आराधना के लिए केवल मन की पवित्रता रखनी चाहिए। उन्होने कहा कि पवित्र मन से की गयी आराधना ही सदैव फलीभूत हुआ करती है। व्यासपीठ से श्रद्धालु भागवत महापुराण में वर्णित सती चरित्र, ध्रुव चरित्र एवं भरत चरित्र के प्रसंगों को सुनकर भावविभोर हो उठे। कथा के दौरान भगवान के भजन संकीर्तन में भी श्रद्धालुओं को मगन देखा गया। संयोजक जितेन्द्र बाबा व बबिता देवी ने व्यासपीठ का पूजन अर्चन किया। इस मौके पर धीरेन्द्र शुक्ल, मनीष शुक्ल, सभासद अनुराग पाण्डेय, प्रभावती, रज्जो देवी, केवला देवी, श्याम देवी, राघवेंद्र पाण्डेय, हीरालाल आदि रहे।
Author: Harshit Shrivastav
Sahara jeevan newspaper






Total Users : 1212331
Total views : 5520480