आपदा विशेषज्ञ द्वारा छात्र-छात्राओं को हीट वेव से बचाव के लिए किया गया जागरूक

SHARE:

महोबा। वीरभूमि डिग्री कॉलेज में एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) राम प्रकाश ने की। इस कार्यक्रम में कॉलेज के छात्र-छात्राओं को भीषण गर्मी यानी हीट वेव से बचाव के उपायों के बारे में जागरूक किया गया। अपर जिलाधिकारी राम प्रकाश ने छात्रों को गर्मी से बचने के लिए भरपूर मात्रा में पानी पीने, ओआरएस घोल का सेवन करने और शरीर को हाइड्रेट रखने की सलाह दी।

उन्होंने कहा कि लू से बचाव के लिए दैनिक जीवन में कुछ जरूरी आदतों को शामिल करना बेहद आवश्यक है। कार्यक्रम में मौजूद आपदा विशेषज्ञ प्रीति सिंह ने छात्र-छात्राओं को हीट वेव से सुरक्षा के लिए सतू मठ्ठा, आम का पन्ना और कच्चा प्याज खाने की सलाह दी। साथ ही उन्होंने बताया कि विभिन्न प्रकार की आपदाओं से बचाव हेतु ‘क्या करें, क्या न करें’ जैसी सावधानियों को अपनाकर हम अपनी और दूसरों की सुरक्षा सुनिश्चित कर सकते हैं। प्रीति सिंह ने राहत की मानक दरों की भी जानकारी दी और बताया कि सचेत एप्प एक महत्वपूर्ण माध्यम है जिससे मौसम और आपदा संबंधी जानकारी समय पर प्राप्त की जा सकती है। उन्होंने छात्रों से सचेत एप्प डाउनलोड करने की अपील की ताकि वे संभावित आपदाओं के प्रति पहले से सतर्क रह सकें।

– अभिनय सिंह चंदेल

Harshit Shrivastav
Author: Harshit Shrivastav

Sahara jeevan newspaper

Leave a Comment