जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट परिसर से बस को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।

SHARE:

सहारा जीवन न्यूज अमेठी। जनपद में आपदा प्रबंधन को सुदृढ़ बनाने और स्थानीय स्तर पर त्वरित राहत एवं बचाव व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (UPSDMA) की पहल पर अमेठी के चयनित आपदा मित्रों को 12 दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण हेतु राज्य आपदा मोचन बल (SDRF) लखनऊ भेजा गया। जिलाधिकारी संजय चौहान ने कलेक्ट्रेट परिसर से बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया और सभी आपदा मित्रों को सफल प्रशिक्षण की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा, “ये आपदा मित्र जनपद की सुरक्षा कवच बनेंगे। संकट की घड़ी में यही पहले सहायता देने वाले होंगे। हमें गर्व है कि अमेठी के युवा इस जिम्मेदारी को निभाने जा रहे हैं।” प्रशिक्षण में अग्निकांड, भूकंप, बाढ़, गैस रिसाव, सड़क दुर्घटना, सर्पदंश आदि आपदाओं से बचाव व राहत कार्यों की व्यावहारिक जानकारी दी जाएगी। कुशल प्रशिक्षकों द्वारा यह प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण उपरांत प्रत्येक आपदा मित्र को आपदा राहत किट प्रदान की जाएगी जिसमें आवश्यक उपकरण शामिल होंगे। इसके अतिरिक्त सभी प्रशिक्षित आपदा मित्रों का जीवन बीमा भी शासन द्वारा कराया जाएगा। भविष्य में ये आपदा मित्र जनपद में किसी भी आपदा की स्थिति में प्राथमिक राहत एवं बचाव कार्यों में प्रशासन के सहयोगी के रूप में कार्य करेंगे। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व अर्पित गुप्ता, अतिरिक्त मजिस्ट्रेट पंकज कुमार, आपदा विशेषज्ञ प्रदीप कुमार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

 

 

Harshit Shrivastav
Author: Harshit Shrivastav

Sahara jeevan newspaper

Leave a Comment