बल्दीराय/सुल्तानपुर
हलियापुर में विकास कार्यों का सांसद किशोरी लाल शर्मा ने किया लोकार्पण,सांसद निधि का एक एक पैसे का हिसाब दूँगा,गुणवत्ता से समझौता नहीं होगा,ओपन जिम व अधूरी सड़क पर दिए आश्वासन बल्दीराय विकास खंड के हलियापुर में मंगलवार को विकास कार्यों की एक बड़ी सौगात मिली।अमेठी सांसद किशोरी लाल शर्मा ने क्षेत्र पंचायत निधि से 10 लाख रुपये की लागत से हुए साधन सहकारी समिति हलियापुर के जीर्णोद्धार तथा 40 लाख रुपये से बने श्री सिंहराय भालेसुल्तान खेल मैदान का विधिवत उद्घाटन किया।
सांसद ने कहा कि मेरी निधि से हुए कार्यों में गुणवत्ता से कोई समझौता नही होगा व जनता को एक एक पैसे का हिसाब दूंगा।समाजसेवी प्रभात सिंह ने मंच से कई जनसमस्याओं को उठाया। उन्होंने मनरेगा के कार्यों का महीनों से लंबित भुगतान,बल्दीराय तहसील के टेरी के पास एक्सप्रेसवे पर कट निर्माण तथा प्रधानमंत्री सड़क योजना के तहत भवानीगढ़ से कांपा तक बन रही अधूरी सड़क को लेकर सवाल उठाए। उन्होंने बताया कि फरवरी 2024 की डेडलाइन बीत चुकी है, लेकिन सड़क अब तक अधूरी है।सांसद किशोरी लाल शर्मा ने आश्वासन दिया कि वे यह मुद्दा संसद में उठाएंगे और संबंधित परियोजना प्रबंधक से बात कर सड़क को जून माह के अंत तक पूरा करवाने का प्रयास करेंगे।इस दौरान श्री सिंहराय भालेसुल्तान इंटर कॉलेज के प्रबंधक डॉ.धीरेन्द्र प्रताप सिंह ने खेल मैदान में ओपन जिम की स्थापना की मांग रखी,जिस पर सांसद ने एक सप्ताह के भीतर ओपन जिम की व्यवस्था करवाने की घोषणा की।इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख शिवकुमार सिंह, बीडीओ राधेश्याम, एडीसीओ ज्ञानचंद्र यादव, राधेश्याम धोबी, विजय पासी, शंभूशरण सिंह, अजय सिंह, प्रधानगण योगेंद्र सिंह , देवेंद्र सिंह,ओंकार सिंह, दुर्गेश सिंह, हरिभान सिंह, ज्ञान प्रकाश शुक्ल,राजप्रताप सिंह,राजेन्द्र शुक्ला,वेद प्रताप सिंह, मुदित सिंह,बबलू सिंह, सोनू सिंह सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण व गणमान्य नागरिक व छात्र छात्राएं मौजूद रहे।
Author: Harshit Shrivastav
Sahara jeevan newspaper






Total Users : 1212321
Total views : 5520468