संदिग्ध हालात में युवक का शव फंदे से लटका मिला, गांव में मातम का माहौल

SHARE:

अमेठी, थाना बाजार शुकुल।थाना क्षेत्र के पूरे निहाल मजरा सेवरागांव में उस समय सनसनी फैल गई जब गांव के 24 वर्षीय युवक शोभ नारायण चौहान का शव फांसी के फंदे से लटका मिला। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

सूचना मिलते ही बाजार शुकुल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और घटनास्थल से साक्ष्य एकत्रित किए जा रहे हैं।

फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि यह आत्महत्या है या इसके पीछे कोई अन्य कारण है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। युवक की अचानक मौत से गांव में मातम पसरा हुआ है और परिजन गहरे सदमे में हैं।

Harshit Shrivastav
Author: Harshit Shrivastav

Sahara jeevan newspaper

Leave a Comment