संवाददाता: शोभित शुक्ला
अमौली, फतेहपुर।आसमान से आग बरसाती भीषण गर्मी ने जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है। ऐसे कठिन मौसम में मानवता की मिसाल पेश करते हुए बिजौली मोड़ के पास गांव के वरिष्ठ नागरिक दुर्गा प्रसाद दिवाकर के नेतृत्व में युवाओं ने राहगीरों, स्कूली बच्चों और ग्रामीणों के लिए शीतल पेय वितरण का आयोजन किया।
मुख्य मार्ग पर लगाए गए स्टाल पर ठंडे शरबत का वितरण किया गया, जिससे सैकड़ों लोगों को गर्मी से राहत मिली। इस सराहनीय पहल में भाजपा मंडल अध्यक्ष संतोष गुप्ता, अनुज कुमार, आकाश, विपुल सचान, सत्येंद्र, सत्य प्रकाश शुक्ला, शशिकांत, शिवा गुप्ता समेत दर्जनों लोगों ने सहभागिता की। स्थानीय ग्रामीणों व बच्चों ने शरबत का आनंद लेते हुए आयोजकों का आभार जताया और इस नेक कार्य की जमकर सराहना की।
Author: Harshit Shrivastav
Sahara jeevan newspaper






Total Users : 1212318
Total views : 5520464