सहारा जीवन न्यूज 
समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव छोटे लाल यादव द्वारा स्थापित के सी एल पब्लिक स्कूल सिडहिर नरसिंहपुर अयोध्या का आज कक्षा नर्सरी से आठ तक के लिए शुभारम्भ किया गया !शुभारंभ के मुख्य अतिथि सिद्ध पीठ नाका हनुमानगढी के महंत रामदास जी योग आश्रम अयोध्या के महंत धर्मेंद्र दास शास्त्री जी, ज्ञान योग आश्रम पलटू दास अखाड़ा के महाराज बाबा भरत दास जी ने फीता काटकर पूजा अर्चना कर विद्यालय का शुभारंभ किया !इस अवसर पर संस्थापक सदस्य कृष्णा यादव समाजवादी पार्टी महिला सभा जिला अध्यक्ष सरोज यादव, समाजवादी पार्टी के प्रदेश महासचिव जयशंकर पांडे ,प्रदेश सचिव छेदी सिंह , राम सिंह पटेल, पूर्व मंत्री अमृत राजपाल, समाजवादी पार्टी के ओरौनी प्रसाद पासवान,नेता इंद्रपाल यादव,नेता नागेश्वर नाथ कोरी वरिष्ठ नेता बाबूराम गौड़ , जिला पंचायत सदस्य साहब लाल यादव ,सपा नेता अनूप सिंह , प्रधानाचार्य अंगद यादव , कर्मचारी नेता शंकर यादव, सुशील श्रीवास्तव ,मंसाराम वर्मा,नेता रामसागर रावत ,वरिष्ठ नेता छवि राज यादव ,अनिल कुमार यादव, सतीश वर्मा, महेश सिंह ,अमर सिंह, प्रभाकर मिश्रा, राजकुमार यादव, शिवनाथ मौर्य , अवधेश मौर्य, विनोद यादव, अमरजीत यादव ,अजय प्रकाश सिंह ,सौरभ चौरसिया, शिक्षक नेता पंकज यादव, iti प्राचार्य दीपक यादव ,नीरज यादव,शिक्षक नेता श्याम जी वर्मा, प्राच दयाशंकर भारती, हीरालाल यादव, अवधेश वर्मा, अरविंद यादव, अशोक यादव ,अशोक वर्मा ,अवधेश यादव, ओमप्रकाश गौतम ,विवेक यादव, बृजेश गौतम ,राकेश यादव, जगदीश वर्मा, सैनिक प्रकोष्ठ समाजवादी के नेता रामानंद यादव रंजीत यादव ,दयाराम यादव, राजेश यादव, सहित सैकड़ो लोग उपस्थित रहे !विद्यालय के संस्थापक छोटे लाल यादव ने शुभारंभ सभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि ग्रामीण परिवेश में बच्चों को इंग्लिश मीडियम की उच्च गुणवत्ता युक्त शिक्षा देना ही हमारा लक्ष्य है , जो अभिभावक शहरों में मोटी फीस देकर अपने बच्चों को नहीं पढ़ा सकते, शहर की पूरी व्यवस्था से युक्त विद्यालय को गांव में स्थापित कर गरीब, किसान, मजदूर के बच्चों को भी अच्छे शिक्षा देने का हमारा लक्ष्य है !मुख्य अतिथि महंत रामदास जी ने अपने आशीर्वचनों से विद्यालय की उन्नति और प्रगति के लिए शुभकामनाएं देते हुए क्षेत्र की जनता से विद्यालय से जुड़ने की अपील करते हुए विद्यालय को शिक्षा का मंदिर बताया और ग्रामीण क्षेत्र में स्थापित उच्च गुणवत्ता गुणवत्ता विद्यालय में प्रवेश के लिए लोगों को प्रोत्साहित किया, महंत धरमदास शास्त्री ने शिक्षा ने अपने श्लोकों से शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला और क्षेत्र के विकाश में के सी एल पब्लिक स्कूल को क्षेत्र के विकाश के लिए अवसर बताया प्रदेश महासचिव जयशंकर पांडये जी ने कहा छोटे लाल यादव जी ने ग्रामीण क्षेत्र में विद्यालय की नींव रख कर बड़ा दिल दिखाया है जो जो सुविधाएं बड़े बड़े शहरों के अच्छे विधालयो में होती है उन सभी संसाधनों से विधालय को सजाया है गांव के लोगो को इसका लाभ लेना चाहिए !शुभारंभ समारोह सैकड़ो बुद्धिजीवियों शिक्षकों ने संबोधित किया।





