न्यायालय आपके द्वार के अन्तर्गत डीएम ने रास्ते के निर्माण कार्य में आ रही रूकावटों को स्थलीय निरीक्षण कर किया निर्णय

SHARE:

सुनील कुमार उपाध्याय

त्वरित व शुचितापूर्ण निस्तारण हेतु जिलाधिकारी ने आज 01 मुकदमें का किया स्थलीय निरीक्षण

भदोही। न्यायालय आपके द्वार’ अभियान के क्रम में जिला मजिस्ट्रेट विशाल सिंह ने शुचिता पूर्ण निस्तारण हेतु स्थलीय निरीक्षण किया, जिससे विवादित प्रकरण के संबंध में पूरी जानकारी प्राप्त कर त्वरित निस्तारण किया जा सके। इसी क्रम में जिला मजिस्ट्रेट द्वारा तहसील ज्ञानपुर के प्रार्थीगण राधेश्याम मिश्र, प्रमोद कुमार मिश्र, पुत्रगण स्व० कमला शंकर मिश्र व दिलिप कुमार मिश्र पुत्र स्व० सुरेश चन्द्र मिश्र व सकुन्तला देवी पत्नि स्व० विनोद कुमार मिश्र व कन्हैया लाल मिश्र, जगन्नाथ मिश्र पुत्र स्व० अम्बा प्रसाद मिश्र, मुन्नी देवी पत्नि शेषमणि मिश्र, मुकेश कुमार मिश्र पुत्र स्व० भैयालाल मिश्र व प्रेमचन्द्र मिश्र व धर्मेन्द्र कुमार मिश्र पुत्रगण स्व० हरिशंकर मिश्र व भारती देवी पत्नि समीर कुमार मिश्र व रमेश चन्द मिश्र व अशोक कुमार मिश्र पुत्रगण स्व० दयाशंकर मिश्र एवं समस्त निवासीगण चकसुन्दर ता० कोढ तहसील ज्ञानपुर, थाना गोपीगंज, के विगत कई वर्ष पुराने प्रकरण सड़क के विवाद को मौके पर स्वयं लिखित सुलह समझौता कराकर चकसुन्दर पीच रोड से शंकर जी मन्दिर तक इण्टर लॉकिंक का कार्य चालू कराया गया। यह भी कहे कि सड़क होने से गॉव का  विकास होगा।इसके अलावा रास्ते के मुकदमे को आपसी सहमति से निरस्त करने की सहमति बन गई है।

Sahara Jeevan
Author: Sahara Jeevan

Leave a Comment