शेष कार्य शीघ्र पूर्ण कर भवन को हैंडोवर करने के दिए निर्देश
अमेठी। जिलाधिकारी निशा अनंत ने निर्माणाधीन राजकीय कन्या महाविद्यालय कठौरा जगदीशपुर का स्थलीय निरीक्षण कर निर्माण कार्य की गुणवत्ता का जायजा लिया एवं संबंधित कार्यदायी संस्था को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान मौके पर कार्य बंद पाया गया कारण पूछने पर कार्यदायी संस्था द्वारा बताया गया कि धन अभाव के कारण कार्य विगत 15 महीने से बंद है जिस पर जिलाधिकारी ने धनावंटन के लिए शासन को पत्र भेजने के निर्देश कार्यदायी संस्था को दिए। बताते चलें कि कठौरा जगदीशपुर में 240 छात्राओं की क्षमता का राजकीय कन्या महाविद्यालय का निर्माण कार्यदायी संस्था राजकीय निर्माण निगम द्वारा कराया जा रहा है इसमें बीए, बीएससी, बीकॉम की कक्षाएं संचालित की जाएंगी,जिसका जिलाधिकारी ने मौके पर जाकर निर्माण कार्य की गुणवत्ता का स्थलीय निरीक्षण किया एवं संबंधित कार्यवाही संस्था को धन आवंटन के उपरांत शीघ्र कार्य पूर्ण कर भवन को हैंडओवर करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने भवन में पानी, बिजली कनेक्शन के संबंध में जानकारी ली जिस पर बताया गया कि बिजली कनेक्शन दो से तीन दिन में करा लिया जाएगा, भवन के अंदर रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम बना पाया गया। जिलाधिकारी ने निरीक्षण के दौरान परिसर में पौधरोपण कराने के निर्देश दिए तथा कहा कि धन आवंटन के उपरांत शीघ्र अति शीघ्र कार्य पूर्ण करते हुए भवन को संबंधित विभाग को हैंडओवर करने को कहा।





