पेंशनरो ने अबीर गुलाल लगाकर एक दूसरे को दी होली की बधाई

SHARE:

सुनील कुमार उपाध्याय सहारा जीवन न्यूज

ज्ञानपुर भदोही। उत्तर प्रदेश पेंशनर्स कल्याण संस्था की मासिक बैठक एवं होली मिलन समारोह में शामिल पेंशनरो ने अबीर गुलाल लगाकर एक दूसरे को गले लगाकर खूब धमाल मचाया। संयुक्त मंत्री जयनाथ पाठक के भुड़की‌ स्थित निवास पर आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता लालमणि उपाध्याय ने किया । संचालन संरक्षक डॉ राजकुमार पाठक ने किया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीनानाथ पाठक की बेलवरिया धुन में की गई सरस्वती वंदना से हुआ । तत्पश्चात कैलाश नाथ चौबे घायल पंडित पारसनाथ मिश्र डॉ राजकुमार पाठक ने होली से संबंधित गीत एवं कविताएं पढ़ी ।रमाशंकर पाठक, डॉ अमरनाथ पांडेय एवं जयनाथ ने बेलवरिया सुनाकर माहौल को होलियाने रंग में रंग दिया।
डॉ भारतेंदु द्विवेदी एवं दीनानाथ पाठक को अंगवस्त्र भेंट कर तथा मिष्ठान खिलाकर जन्मदिन की बधाई दी गई। अवधेश कुमार राय,कर्म राज किसलय ,दिनेश तिवारी, दयाराम यादव, श्रीराम शर्मा ,अहशान हैदर आदि ने पेंशनरों की मांगों को आठवें वेतन आयोग तक पहुंचाने की आवाज उठाई। अध्यक्ष लालमनि उपाध्याय ने संगठन कीआवाज पहुंचाने का आश्वासन देते हुए बैठक के समापन की घोषणा की। जिला मंत्री रमाशंकर मिश्र ने आभार ज्ञापित किया।

Sahara Jeevan
Author: Sahara Jeevan

Leave a Comment