कानपुर क्रिकेट एसोसियेशन ने महत्वाकांक्षी योजनाओं का बुना ताना बाना

SHARE:

 

केसीए विज़न-“हर बेटी का सपना, क्रिकेट के मैदान से देश की पहचान तक”

युवाओं के लिये कानपुर क्रिकेट एसोसियेशन ने बनाया लवली मास्टरप्लान

प्रोत्साहन के लिये कई महत्वाकांक्षी योजनाओं का बुना गया ताना-बाना

कानपुर। उत्तर प्रदेश में महिला क्रिकेट और युवा खेल प्रतिभाओं को नए मुकाम पर ले जाने के लिए कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन (केसीए) ने शानदार मास्टरप्लान का तानाबाना बुना है। सत्र 2026-27 के लिए घोषित नए क्रिकेट कैलेंडर में सबसे मुख्य और आकर्षण का केंद्र ‘राजीव शुक्ला राज्य स्तरीय महिला चैलेंजर टी-20 लीग’ है। यूपी – 20 लीग के चैयरमैन डॉ. संजय कपूर ने बताया कि,राजीव शुक्ला के नाम पर पहली बार महिलाओं के लिए यह भव्य चैलेंजर सीरीज शुरू की जा रही है, जो राज्य का अब तक का सबसे बड़ा और हाइटेक महिला क्रिकेट टूर्नामेंट होगा।

ग्रीन पार्क की विजिटर्स गैलरी में हुई प्रेस कांफ्रेंस में यूपी टी-20 के चैयरमैन डॉ संजय कपूर ने बताया कि आईपीएल की तर्ज पर दूधिया रोशनी में होगा फाइनल।

यह चैलेंजर टी-20 लीग फरवरी 2027 में खेली जाएगी, जिसमें पूरे उत्तर प्रदेश से महिला खिलाड़ियों का ट्रायल कर सर्वश्रेष्ठ 75 खिलाड़ियों को चुना जाएगा. इन्हें 5 अलग-अलग टीमों में बांटा जाएगा और हर टीम के पास पेशेवर कोच और मैनेजर होंगे। टूर्नामेंट के सभी मैच डे-नाईट दूधिया रोशनी में कानपुर के प्रमुख स्टेडियमों में खेले जाएंगे।

डा संजय कपूर ने कहा कि केसीए का विजन है “हर बेटी का सपना, क्रिकेट के मैदान से देश की पहचान तक”। इसी सोच के साथ ‘राजतन महिला लीग’ (दिसंबर 2026) और ‘डॉ. गौर हरि सिंघानिया स्मारक राज्य स्तरीय महिला प्रतियोगिता’ (मई 2027) का भी आयोजन किया जा रहा है, जिससे बेटियों को सालभर प्रतिस्पर्धी क्रिकेट खेलने का मौका मिलेगा।

महिला क्रिकेट के अलावा केसीए ने इस सत्र में अपना पूरा ध्यान जूनियर स्तर की प्रतिभाओं को तराशने पर भी केंद्रित किया है। अंडर-13 और अंडर-15 कैंपः 12 अक्टूबर से अंडर-15 और 22 अक्टूबर से अंडर-13 खिलाड़ियों के विशेष कैंप शुरू हो रहे हैं। अंडर-18 और एकेडमी लीगः मार्च 2027 में अंडर-18 प्रतियोगिता आयोजित कर 8 टीमें बनाई जाएंगी और चुनिंदा 30 खिलाड़ियों को प्रदेश के शीर्ष कोचों से ट्रेनिंग दिलाई जाएगी.इसके अलावा 24 नवंबर से श्सुनील तिवारी स्मारक अंडर-13 इंटर एकेडमी लीगश् भी आयोजित होगी।

*

कानपुर से राजेश निगम की खास रिपोर्ट*

Rajesh Nigam
Author: Rajesh Nigam

Leave a Comment

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई