राजेश निगम की खास रिपोर्ट

कानपुर। कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन (केसीए) द्वारा आयोजित स्व. मोतीराम (एडवोकेट) अण्डर-15 क्रिकेट प्रतियोगिता से चयनित सर्वश्रेष्ठ 30 खिलाड़ियों के प्रशिक्षण शिविर के दूसरे दिन मंगलवार को मुख्य कोच संजीव मेहरोत्रा और सहायक कोच प्रेम कुमार ने खिलाड़ियों की प्रतिभा और फिटनेस को परखा।
नेट्स अभ्यास के दौरान दोनों कोचों ने युवा खिलाड़ियों की बल्लेबाजी तकनीक, गेंदबाजी एक्शन और क्षेत्ररक्षण की बारीकियों पर विशेष ध्यान दिया और सुधार के महत्वपूर्ण सुझाव दिए।
मुख्य कोच संजीव मेहरोत्रा ने बताया कि खिलाड़ियों की मैच क्षमता और मानसिक मजबूती को आंकने के लिए बुधवार को चयनित खिलाड़ियों की दो टीमें बनाकर एक ट्रायल मैच आयोजित किया जाएगा।




Total Users : 1212510
Total views : 5520803