नौ दिवसीय शारद नवरात्र महोत्सव के तीसरे दिन श्री दुर्गा मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण से रहा सराबोर

SHARE:

प्रिंस लाडला एंड पार्टी के भजनों से भक्तिमय हुआ श्री दुर्गा मंदिर

कानपुर। शारद नवरात्रि के पावन पर्व पर श्री दुर्गा मंदिर सेवा समिति, 11 ब्लॉक, मेन रोड, गोविन्द नगर, कानपुर द्वारा आयोजित नौ दिवसीय शारद नवरात्रि महोत्सव के तीसरे दिन मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण से सराबोर रहा।

मंदिर में प्रातः 8:30 बजे महाआरती, महापूजा एवं अर्चना की गई। सायं 6:00 बजे महाआरती के पश्चात रात्रि 7:00 बजे माता की चौकी का आयोजन हुआ। तीसरे दिन प्रिंस लाडला एंड पार्टी ने माता रानी के भजनों की मनमोहक प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया। भजनों के दौरान मंदिर परिसर माता रानी के जयकारों से गूंज उठा।

भक्ति पदों से गूंजा माता का दरबार

भक्ति भाव से ओत-प्रोत इन मौलिक पंक्तियों ने माता की महिमा का सुंदर संदेश दिया

भक्ति पद — 1

माँ तेरे चरणों में मेरा संसार बसा है,

तेरी ममता से ही जीवन मेरा हँसा है।

तू जो हाथ बढ़ा दे मैया, डर कैसा संसार का,

तेरे नाम का दीप जले हर मन के द्वार पर।

भक्ति पद — 2

आओ भक्तों मिलकर बोलो, जय माता दी जय,

माँ के दर से कोई खाली लौटे ना रे।

श्रद्धा लेकर जो भी आया, माँ ने गले लगाया,

उसकी बिगड़ी बात बनाई, माँ ने पार लगाया।

श्री दुर्गा मंदिर के चेयरमैन श्री विजय कपूर जी ने पूरे परिवार के साथ माता को चुनरी चढ़ा कर मत्था टेका!

मंदिर समिति के पदाधिकारी एवं सेवादार रहे उपस्थित

कार्यक्रम में मुख्य रूप से मंदिर के चेयरमैन श्री विजय कपूर जी, संरक्षक श्री अजय कपूर जी, अध्यक्ष श्री गुलशन चावला, महासचिव श्री सुरेंद्र सर्राफ, मीडिया प्रभारी श्री श्यामलाल मूलचंदानी, व्यवस्थापक श्री अशोक मल्होत्रा एवं श्री अशोक गांधी, ओंकारनाथ मल्होत्रा, हरीश अरोड़ा, राजू ढल, सौरभ तलवार,निशि दीदी, ग्रोवर जी,नवदीप उप्पल, राजू कपूर, हर्ष चावला जी एवं अन्य लोग उपस्थित रहे। सेवादारों ने कार्यक्रम की व्यवस्थाओं में सहयोग प्रदान किया।

*कानपुर से राजेश निगम की रिपोर्ट*

Rajesh Nigam
Author: Rajesh Nigam

Leave a Comment

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई